Sat. Jan 31st, 2026

जन सुराज चला गांव की ओर कार्यक्रम के तहत जागरूकता सह सदस्यता अभियान का किया आगाज

न्यूज़ डेस्क, तेघड़ा, बेगूसराय।।
जन सुराज चला गांव की ओर कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को तेघड़ा प्रखंड के रातगांव पंचायत में  जन सुराज पार्टी के संस्थापक सदस्य सह उप मुखिया मो. इब्राईल के नेतृत्व में जागरूकता सह सदस्यता अभियान का आगाज किया गया।

इस अभियान के तहत प्रारंभिक दिन 200 से ज्यादा लोगों को जन सुराज का सदस्य बनाया गया। सदस्यता अभियान के दौरान लोगों को जागरुक करते हुए संस्थापक सदस्य मो. इब्राईल ने कहा कि जन सुराज  में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए यह सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

सभा की अध्यक्षता मो.इब्राईल ने की और उपस्थित सदस्यों ने जन सुराज की परिकल्पना को हर घर तक ले जाने एवं अभियान निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। मौके पर पंच मो. मुनाजिर, मो अन्नू, मो नसीम , मो अल्तमस, मो तौसीफ, मो शाहनवाज, मो मुर्तजा, नूरजहा खातून उपास्थित रहे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed