Wed. Feb 12th, 2025

बेगूसराय में एक ही परिवार के 4 लोगों का गला रेता। पति, पत्नी और बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल।

न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने शुक्रवार देर रात सोए अवस्था में एक ही परिवार के 4 लोगों का गला रेत दिया। इस घटना में पति-पत्नी और बेटी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना बछवारा थाना क्षेत्र के ठठा रसीदपुर चिरंजीवीपुर गांव की है।

 

खबरों के अनुसार मृतक की पहचान सुखदेव सिंह के पुत्र 45 वर्षीय सजीवन सिंह , उनकी पत्नी 35 वर्षीय संगीता देवी और 10 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी के रूप में हुई है। वहीं 8 वर्षीय घायल बेटे अंकुश कुमार के रूप मे पहचान हुईं है, जिसका इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक संजीवन महतो अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। सोए अवस्था में ही अपराधियों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से पति-पत्नी और दोनों बच्चों का गला रेत दिया। इस घटना में पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई है। जबकि 8 वर्षीय पुत्र बुरी तरह से घायल है। जिसका इलाज हॉस्पिटल में हो रहा है, लेकिन स्थिति नाजुक बनी हुई है।
बछवाड़ा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना का कारण क्या है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस सभी बिंदुओं को नजर में रखकर जांच कर रही है। उसके बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed