न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय में शहीद स्थल पर अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन की याद में शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के नेतृत्व में शहीद स्थल पर शिक्षक नेता अमरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में शहीदों को माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम के प्रथम मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि आज ही के दिन स्वत्रंता सेनानी के महापुरुषों जिसमें महात्मा गाँधी, सुभाष चन्द्र बोस, आजाद हिंद फौज के दिल्ली चलों का नारा दिया। अंग्रेज शासन के विरुद्ध यह एक नागरिक अवज्ञा आंदोलन था। उन्होंने बताया की 9 अगस्त 1942 को अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन का शंखनाद किया गया और 1947 को देश आजाद हुआ। ऐसे महान पुरुष को मेरा सत सत नमन।
वही इस मौके पर शिक्षक नेता अमरेन्द्र कुमार सिंह ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस देश व्यापी आंदोलन का अंग्रेजी हुकूमत पर गहरा असर पड़ा और 5 साल बाद 1947 को भारत अंग्रेजों से आजाद हुआ। उन्होंने कहा की भारत छोड़ो आन्दोलन में हिंदू मुस्लिम दोनो ने मिलकर इस आंदोलन में हिस्सा लिया। जिसमे नेता सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, अब्दुल मैय्यम अंसारी, खलील उर रहमान, आसिफ अली आदि ने मिलकर सहयोग किया।
इस अवसर पर अमरेंद्र कुमार सिंह, आलोक कुमार अग्रवाल, डॉ. ए.के राय, चंद्रशेखर चौरसिया, राजेंद्र महतो, अरविंद कुमार, मो. जुल्फकार अली, कामेश्वर राय, विनय कुमार दास सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।