न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय को प्रमंडल बनाने के लिए आज प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के साथ बेगूसराय के विधायक कुंदन कुमार एवं एम एल सी उर्मिला ठाकुर ने जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा से मिलकर बेगूसराय को प्रमंडल बनाने का मांग पत्र दिया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि आपका मांग जायज है हम इसे प्रमंडलीय आयुक्त के पास कार्रवाई हेतु भेज देंगे। ज्ञताब्य हो की बेगूसराय प्रमंडल बनाने का मांग बहुत तेज हो गया। अब जनप्रतिनिधि के साथ संघ, संगठनों आंदोलन में कुद पड़े हैं अब जनता चाय दुकान, पान दुकान पर चर्चा कर समर्थन दे रही है। वहीं दूसरी तरफ बेगूसराय के सातों विधायक माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रमंडल बनाने का मांग किये हैं ।
बेगूसराय के विधायक कुंदन कुमार, मटिहानी के विधायक राजकुमार सिंह विधानसभा पटल पर जोरदार तरीका से मांग उठा चुके हैं । जिला परिषद के अध्यक्ष ,इंडियन मेडिकल संगठन के अध्यक्ष, जिला के सभी छात्र संगठन के अध्यक्ष, सचिव ,जिला स्वयंसेवी महासंघ के अध्यक्ष ,प्राइवेट स्कूल संगठन के महासचिव तथा राजनीतिक दल एवं सामाजिक संगठन का समर्थन प्राप्त हुआ है ।
प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के संयोयक दिलीप कुमार सिन्हा ने कहा कि अब जल्द प्रमंडलीय आयुक्त के पास प्रमंडल बनाओ अभियान समिति का एक प्रतिनिधिमंडल जायेंगे। जिससे विधायक और विधान परिषद भी रहेंगे।
जिला पदाधिकारी से मिलने वाले में प्रमुख आलोक कुमार अग्रवाल, प्रसिद्ध अधिवक्ता शेखर शेखर, सेंट जोसेफ के निदेशक अभिषेक कुमार, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह , डॉ रोशन कुमार, पूर्व पार्षद प्रकाश कुमार सिन्हा, मार्क्समेन के निदेशक कल्याण जी, विवेक कुमार आदि थे।