![](http://nationalnewstoday.in/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240222-WA0034-300x300.jpg)
बेगूसराय: 21 फ़रवरी 2024
जन भारत रंग महोत्सव वंदे भारत 2024 के तहत पूरे भारत में एक साथ एक ही समय 2000 से ज्यादा स्थानों पर नाटक लो आई वापस सोने की चिड़िया का मंचन किया गया। इस नाटक का सोशल मीडिया से लाइव प्रसारण भी किया गया। इसी कड़ी में बेगूसराय की रंग संस्थाओं ने अपनी भागीदारी निभाते हुए अलग-अलग स्थलों से अपनी लाइव प्रस्तुति दी। इसमें आशीर्वाद रंग मंडल, द प्लेयर्स एक्ट, सोशल वेलफेयर एंड सोसाइटी, एमटीएस, नवकिरण नाट्य संस्था, बहुरंग, मगध, सुरभि रूलर डेवलपमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी के अलावा दर्जनों नाट्य संस्थाओं ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। इस नाटक के माध्यम से समाज में होने वाली जागरूकता को रेखांकित किया गया। इसमें विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंग से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता, नागरिकों में कर्तव्य का भाव को लेकर रेखांकित कर पंचप्रण शपथ ली गई। नाटक द्वारा समाज में वर्षों से विद्यमान कुरीतियां जैसे दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, नशा आदि को रेखांकित किया गया। इसके समापन के मौके पर राष्ट्रीय नाटक विद्यालय नयी दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में बेगूसराय की दो रंग संस्था द प्लेयर्स एक्ट और आशीर्वाद रंग मंडल की प्रस्तुति को ऑनलाइन दिखाया गया।
![](http://nationalnewstoday.in/wp-content/uploads/2024/02/20240221_155212-300x300.jpg)
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा आयोजित 25 वें भारत रंग महोत्सव” के उपलक्ष्य पर आयोजित इस नाटक का मंचन द प्लेयर्स एक्ट रंगमंडल द्वारा भी किया गया। जिसके लेखक ललित प्रकाश और निर्देशक कुन्दन सिन्हा थे। नाटक के सह निर्देशक गुंजन सिन्हा, संगीत संयोजन अफरीदी, नाल वादक वेदांत थे। नाटक में चंदन कुमार सोनू, रमन चंद्र वर्मा, मनीष राज, पायल जयसवाल,
सत्यकेती, कुन्दन सिन्हा, सौरभ कुमार, गुंजन सिन्हा ने अभिनय किया।
वहीं इस नाटक की प्रस्तुति आशीर्वाद रंगमंडल द्वारा दिनकर कला भवन में की गई। नाटक का निर्देशन आशीर्वाद रंगमण्डल के अमित रौशन ने किया। नाटक में कुमार अरुण, लीलानंद, बिट्टू, कुणाल भारती, फुलेना रॉय, सुनील रॉय शर्मा, अवधेश पासवान, नंदकिशोर मालाकार, आशीष आनंद, अंकित कुमार, पंकज कुमार, सीताराम आदि ने अभिनय किया।
इसी क्रम में इस कार्यक्रम के तहत महिला कॉलेज डाक बंगला के नजदीक नाटक लो आई वापस सोने की चिड़िया की प्रस्तुति बहुरंग संस्था द्वारा की गई। रचना ललित प्रकाश व नाटक का परिकल्पना व निर्देशन अवध कुमार ठाकुर ने किया था। नाटक में सभी कलाकारों ने सशक्त अभिनय किया और दर्शकों को प्रभावित किया। नाटक के सूत्रधार स्मृति प्रिया थी। नाटक में किट्टू कुमार, सत्येंद्र कुमार, आभा कुमारी, दीपक कुमार, अभिषेक कुमार ने अभिनय किया।