Mon. Oct 20th, 2025

स्कूल से गायब दो नाबालिक लड़की सकुशल बरामद, कारण जान आप भी होंगे हैरान!

न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

जिले के लोहियानगर ओ०पी० थाना अन्तर्गत गायब हुए दो नाबालिग लड़कियों को 24 घंटे के अंदर खगड़िया स्टेशन से पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया।

आपको बता दें कि 8 फरवरी को समय करीब 01:30 बजे लोहियानगर ओ०पी० को सूचना मिली कि 02 लड़कियाँ जो रिवर वैली स्कूल पढने गयी थी। स्कूल से निकली परन्तु घर वापस नही लौटी है।

सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, बेगूसराय एवं लोहियानगर ओ०पी० अध्यक्ष के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़कियों की बरामदगी हेतु जॉच / छानबीन करना प्रारंभ किया गया।

छानबीन के क्रम में आज सुबह सूचना मिली कि दो लड़कियों को खगड़िया स्टेशन के पास देखा गया है। तत्पश्चात खगड़िया R.P.F के सहयोग से दोनों नाबालिग लडकियों को पहचान कराते हुए खगड़िया स्टेशन से सकुशल बरामद किया गया तथा दोनों को लोहियानगर ओ०पी० लाया गया।

दोनों लड़कियों से पुछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि स्कूल से निकल कर दोनो बेगूसराय स्टेशन गये। डॉट-फटकार की वजह से ट्रेन पकड़ कर खगड़िया की ओर चले गये थे। तत्पश्चात दोनों नाबालिग लड़कियों के परिजनों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द किया गया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed