न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में खेल विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में आज कॉलेजिएट विद्यालय के मैदान में एथलेटिक्स (बालक) तथा बी.पी.इंटर विद्यालय में क्रिकेट (बालक) के अंडर 19 प्रतियोगिता आयोजित की गई। एथलेटिक्स खेल के अंतर्गत 100 मीटर,200 मीटर, 400 मीटर, 600मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर तथा 3000 मीटर दौड़, शॉटपूट, डिस्कस,जेवलिन थ्रो, लांग जंप तथा हाई जंप की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया।
सभी चयनित खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र एवम मेडल जिले के उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा श्री निशांत कुमार ने प्रदान किया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा श्री निशांत कुमार ने कहा की जिला स्तरीय प्रतियोगिता मे आज एथलेटिक्स खेल विधा में लगभग 700 खिलाड़ियो ने भाग लिया है। इस आयोजन में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जिले के शारीरिक शिक्षकों, मीडिया बंधुओं, सुधा डेयरी के प्रति आभारी हैं जिन्होंने अपनी मेहनत तथा सहयोग से इसे सफल बनाया है।
कार्यक्रम संयोजक अरविंद कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों के लिए असीम संभावनाएं हैं जो जितना मेहनत करेगा उतना आगे जाएगा। खेलों में नित नए नियम आ रहे हैं साथ ही नए नए तकनीकी का प्रयोग किया जा रहा है इसलिए खिलाड़ियों को भी हमेशा तत्पर रहना परेगा साथ ही डोपिंग, भोजन, व्यायाम, फिटनेस पर भी मेहनत करनी होगी तभी खिलाड़ी सफल हो पायेंगे।
जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार ने सरकार के द्वारा खेलों को निचले स्तर यानी विद्यालय तक लेकर जाने का मूल उद्देश्य है की ज्यादा से ज्यादा प्रतिभावन युवा खिलाड़ी का चयन किया जा सके। बिहार सरकार भी इसी उद्देश्य के साथ राज्य के विभिन्न जिलों तथा प्रखंडों तक विद्यालय खेल को करवा रही है इससे विभिन्न खेलों के आयोजन में खिलाड़ियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
इस अवसर पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक दीपक कुमार दीप ने किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार, कन्हैया भारद्वाज, रोशन कुमार,ब्रजेश कुमार,शशिकांत कुमार, गौरव आनंद, शशिकांत कुमार, अभ्यंकर आर्य, पिंकी कुमारी, नव्या कुमारी, बबीता कुमारी, आरती कुमारी, अंकिता कुमारी,पल्लवी कुमारी, सोनम कुमारी, चिरंजीव ठाकुर, कृष्ण कुमार,मणिकांत, रितेश कुमार, अमन कुमार मौजूद थे।
कल का कार्यक्रम
कॉलेजिएट विद्यालय के मैदान में एथलेटिक्स बालिका अंडर- 14, 17,19 एवं एस.ओ.एस सिंघौल में हैंडबॉल बालक एवं बालिका।
उपरोक्त जानकारी जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार ने दी।