Wed. Feb 12th, 2025

बेगूसराय : शहर के 6 मैदान में 4000 खिलाड़ियों के साथ शुरू हुआ जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता

खिलाड़ी के साथ डीएम और अन्य अधिकारी
जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करते डीएम रौशन कुशवाहा

शहर के 6 मैदान में 4000 खिलाड़ियों के साथ शुरू हुआ जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता

जिलास्तरीय विद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता का डीएम ने किया शुभारम्भ

बेगूसराय : कला संस्कृति एवम युवा विभाग बिहार सरकार के तत्तावधान में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए गए जिलास्तरीय विद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता 2023-24 का शुभारंभ शुक्रवार को गांधी स्टेडियम में डीएम रोशन कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर उप विकास आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, अनुमंडल पदाधिकारी रामानुज प्रसाद सिंह, वरीय उपसमाहर्ता अनीश कुमार, शशि कुमार तथा सुनंदा कुमारी मौजूद थे। उद्घाटन करते हुए डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि खेलों में भी अब आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। खेल के माध्यम से खिलाड़ी आज रोजगार और सरकारी नौकरी प्राप्त कर रहे हैं। जिले के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और राज्य का परचम लहरा रहे हैं। हाल ही में एशियाड खेलो में देश के खिलाड़ियों ने 100 से ज्यादा मैडल लाकर देश का सम्मान बढ़ाने का कार्य किए हैं। वहीं गोवा में आयोजित हो रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में भी बिहार के सैकड़ो खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रतिभागियों, आयोजन मंडल तथा खेल विभाग को अपनी शुभकामनाएं दी।

खिलाड़ी के साथ डीएम और अन्य अधिकारी

उप विकास आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर ने कहा की खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है इससे व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से आजीवन आरोग्य रहता है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा निशांत कुमार ने कहा कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कुल 17 खेल कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबाल, फुटबॉल, खो खो, रग्बी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, हैंडल, बास्केटबॉल, कुश्ती, भारोत्तोलन, योगा की प्रतियोगिता होगी। इन खेलों का आयोजन शहर के 6 मैदान गांधी स्टेडियम, बीएसएस कोलेजिएट स्कूल, श्रीकृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम में होगा। इनमें लगभग 4000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बालिका कब्बड्डी

उद्घाटन समारोह में आगत अतिथियों का स्वागत प्रतीक चिन्ह तथा अंगवत्र से किया गया। पहले दिन शुक्रवार को गांधी स्टेडियम में वॉलीबाल बालक/बालिका, खो खो बालक /बालिका, कबड्डी बालिका में बालिका की प्रतियोगिता हुई। कबड्डी खेल विधा में सचिव श्यामनंदन सिंह पन्नालाल, कार्यक्रम संयोजक अरविंद कुमार, सहित रेमी कुमारी, अंकिता कुमारी, नवया कुमारी, बबीता कुमारी, आरती कुमारी, वॉलीबॉल खेल विद्या में शारीरिक शिक्षक रणधीर कुमार, कृष्ण कुमार, शुभम कुमार, सोनू कुमार, तथा खो-खो खेल विधा में चिरंजीव ठाकुर, रौशन कुमार, अम्न कुमार एवं रितेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed