न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
संपूर्ण क्रांति मोर्चा के बिहार कार्यकारी अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह को आज सम्मानित किया गया।
आपको बता दें कि संपूर्ण क्रांति मोर्चा के राज्य सम्मेलन 11 अगस्त 2023 को सर्वोदय नगर में किया गया था।
द्वितीय पारी में राज्य सम्मेलन में समीक्षा के दरमियान बिहार के राज्य पदाधिकारी का चयन किया गया था। उसी समय राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव पटेल के देखरेख में सर्व सम्मानित से बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अमरेंद्र कुमार सिंह को बिहार कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाया गया था। उसी समय 75 सदस्यों की कमेटी भी बनाई गई थी। जिसमें अनेक पदाधिकारी गण को सम्मानित किया गया। अगले आदेश तक महीने के अंदर फूल कमेटी बनाया जाएगा।
प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह को सम्मानित करने वाले में नगर के प्रथम मेयर आलोक कुमार अग्रवाल, डॉ चंद्रशेखर चौरसिया, सुशील कुमार राय, जुल्फिकार अली कमलेश्वर प्रसाद राय, महिला सेल सचिव सुनीता देवी, आलोक कुमार इंजीनियर,
अभिषेक कुमार पाठक, गौरव राजपूत, उत्तम गुप्ता,पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र महतो एवं अनिकेत कुमार पाठक छात्र अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने संपूर्ण क्रांति मोर्चा जेपी सेनानी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और उनको आगे सफल होने का कामना किया।