बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
भारत विकास परिषद के तत्वावधान में लक्ष्मीबाई शाखा ने न्यू चिल्ड्रन पैराडाइज स्कूल के प्रांगण में सावन महोत्सव अंतर्गत छात्र/छात्राओं एवम सभी बहनों के बीच मेंहदी प्रतियोगिता , राखी प्रतियोगिता एवम शिक्षक सम्मान दिवस आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन एवम वंदे मातरम् गीत से किया गया।
शाखा संरक्षक मंजू संघाई जी के सधे हुए संचालन में छात्र/छात्राओं ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपमेयर अनिता राय एवम बी.आर.डीएवी कैंपस
2 की प्रभारी अनिमा श्रीवास्तव जी ने सभी प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर
उत्साहवर्धन किया। अध्यक्ष बेगूसराय अशोक कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सावन और मेंहदी को एक _दूसरे का पूरक बताया।
उपमेयर अनिता राय ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा _”इस तरह के कार्यक्रम हमेशा होते रहने चाहिए।लक्ष्मीबाई शाखा अध्यक्ष सरिता सुल्तानिया ने सावन के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए सावन में मेंहदी,एवम राखी को न सिर्फ उत्साह का प्रतीक बताया बल्कि इसे स्त्रियों की सुंदरता एवम सुहाग की निशानी ,राखी को भाई _बहन का प्रेम प्रतीक बताया।
शाखा सचिव किशोरी मिश्रा जी ने आए आगंतुकों का आभार प्रकट किया। शिक्षा,कला,संस्कृति,खेल इत्यादि अपने_अपने क्षेत्रों में विशिष्टता हासिल किए हुए सभी 17 शिक्षक शंकर वर्मा,प्रमोद कुमार,रमन झा, रोशन कुमार,अर्चना कुमारी, दिव्या प्रिया,रामपुनित कुमार,अंजली प्रिया,इंद्र मोहन जी,परमानंद शास्त्री,अनिल श्रीवास्तव जी का सम्मान लक्ष्मीबाई शाखा सदस्यों ने मिलकर किया। पूर्व प्रांतीय सचिव भारत विकास परिषद गजेंद्र जी का सम्मान भा.वि. प.बेगूसराय
अध्यक्ष अनिल सोनी ने किया।
उपस्थित शाखा बहनों में बिंदू चौधरी,शिखा अग्रवाल,रीता अग्रवाल,सुमन मस्करा,रंजना सिंह,मीना सुल्तानिया, बीना हिसारिया आदि ने सभी बच्चों के बीच बिस्किट इत्यादि का वितरण किया। और अंत में राष्ट्रीय गीत एवम भारत माता की जयघोष के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।




