बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय पुलिस एवं S.T.F के साथ संयुक्त कार्रवाई में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन भारी मात्रा में कट्टा – बंदूक एवं अवैध हथियार बनाने वाले कई उपकरण बरामद। सभी मशीने जप्त एवं भवन सील किया गया। कुल 09 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि लाखो ओ०पी० अन्तर्गत ग्राम पचपन टोल गाँव में परमानंद राय पे0 बटेरन राय के घर में अवैध तरीके से हथियार का निर्माण किया जा रहा है। प्राप्त गुप्त सूचना को पुलिस कप्तान बेगूसराय को दिया गया तथा निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर श्री अमित कुमार के नेतृत्व में पु०अ०नि० प्रमोद कुमार ओ०पी० अध्यक्ष लाखो ओoपीo S.T.F SOG 01. S.T.F SOG-03, अभियान दल 10 जमालपुर एवं जिला आसूचना इकाई बेगूसराय की टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पचपन टोल गाँव स्थित परमानंद राय के घर में अवैध तरीके से हथियार निर्माण करने वाले मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन करते हुए कुल 09 अभियुक्त ( 06 पुरुष एवं 03 महिला जो कोरियार का काम करती थी) को गिरफ्तार किया गया एवं लेथ मशीन 01, मिलिंग मशीन -01, ड्रिल मशीन 01, ग्राइंडर मशीन-01, कटर मशीन 01,अर्द्ध निर्मित पिस्टल – 12
बैरल – 24 पीस, मोबाईल- 06,
मोटरसाईकिल 02 एवं नगद 18,000/- रूपया जप्त किया गया।
उक्त घर के मालिक दिल्ली जल बोर्ड का सेवानिवृत कर्मचारी है और वर्तमान में दिल्ली में रहता है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है एवं बैकबर्ड और फॉरवर्ड सोर्स का पता लगया जा रहा है। भवन को सील किया गया है।
बरामदगी / जप्ती :-
लेथ मशीन. – 01
मिलिंग मशीन. – 01
ड्रिल मशीन. – 01
ग्राइंडर मशीन. – 01
कटर मशीन – 01
अर्द्ध निर्मित पिस्टल – 12
बैरल – 24 पीस
मोबाइल – 06
मोटरसाईकिल – 02
नगद – 18,000 /- रूपया
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता एवं आपराधिक इतिहास :-
01. राज कुमार चौधरी (शिक्षक) पे० राजेन्द्र चौधरी सा० हाजी सुजान थाना कोतवाली जिला मुंगेर (मिनी गन फैक्ट्री संचालक)
02. अजय कुमार चौधरी (शिक्षक) पे० राजकुमार चौधरी सा० सुतरखाना थाना मुफसिल जिला मुंगेर।
03. प्रवीण कुमार तांती पे० स्व० नारायण तांती सा० मुबारकचक थाना- मुफसिल जिला- मुंगेर।
04. मो0 इकबाल पे0 मो० शलिम सा० हजरतगंज खानका थाना-कासिम बजार जिला मुंगेर।
05. अमित कुमार चौधरी पे० अशोक चौधरी सा० हाजी सुजान थाना कोतवाली जिला मुंगेर।
06. अशोक चौधरी पे० नंदु चौधरी सा० हाजी सुजान थाना कोतवाली जिला मुंगेर। एवं कोरियर का काम करने वाली 03 महिलाएँ को भी गिरफ्तार किया गया।
बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 06243-230200
बेगूसराय पुलिस Cyber Cell व्हाट्सएप नम्बर – 8540036840
बेगूसराय पुलिस सोशल मीडिया Monitoring cell न0 -6287996684