बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, सिवान के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक-07 से 09 अगस्त तक सिवान जिले में आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय सुबर्तो मुखर्जी फुटबॉल(बालिका) अंडर-17 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज बेगूसराय जिले की ओर से एस.ए.एस उच्च विद्यालय, बलिया की टीम को विभाग द्वारा जर्सी प्रदान कर रवाना किया गया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्रभारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा श्री प्रभाकर कुमार ने कहा कि फुटबॉल खेल किसी परिचय का मोहताज नही है, आज अंतराष्ट्रीय स्तर पर इस खेल की अलग पहचान बनती जा रही है। बेगूसराय के खिलाड़ियों ने भी विद्यालय खेलों में कई मेडल जीत कर लाए हैं।जिले की सुभकामना आपलोगों के साथ है,आप बेहतर प्रदर्शन करें।
इस अवसर पर जिला खेल संयोजक बिश्वजीत कुमार, फुटबॉल संयोजक-चिरंजीव ठाकुर,शारीरिक शिक्षा शिक्षक:- रितेश कुमार, अमन कुमार, रौशन कुमार मौजूद थे।
बेगूसराय जिले की टीम निम्न प्रकार से है:-
फुटबॉल:-17(बालिका)-
– जया पोद्दार, पल्लवी कुमारी, प्रीति कुमारी, मीनाक्षी कुमारी-1, सृष्टि कुमारी,मौसम कुमारी, रीता कुमारी, दुर्गा कुमारी, रिया कुमारी, मेघा कुमारी, मौसम कुमारी-2, श्रधा कुमारी, पल्लवी कुमारी, छोटी कुमारी, मोनिका कुमारी।
टीम प्रभारी:- अजय कुमार एवं शालिनी कुमारी