बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय जिले से शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आई है। जहां दरिंदगी की पराकाष्ठा को पार कर दिया है। खबरों के अनुसार बछवाड़ा थानान्तर्गत चमथा-01 में नाबालिग लड़की हत्याकांड मामले में संलिप्त 06 अपराधियों को पुलिस टीम के द्वारा किया गया गिरफ्तार किया गया है। F.S.L Team को बुला कर जांच करायी जा रही है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बछवाड़ा थानान्तर्गत चमथा 01 में एक लड़की दिनांक 24.07.23 (सोमवार) को समय करीब 11:00 बजे मेंहदी तोड़ने के लिए पड़ोसी के मकान के कैम्पस में गई थी। परंतु वापस अपने घर नहीं लौटी। परिजनों एवं ग्रामीणों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया परंतु पता नही चला। जिसकी लिखित सूचना बछवाड़ा थाना में दी गई।
जिसके आधार पर बछवाड़ा थाना कांड सं0 232 / 23 दिनांक 25.07.23 धारा-363 / 365 भा०द०वि० के अन्तर्गत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस कप्तान बेगूसराय के द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए इस कांड में गायब लड़की की बरामदगी एवं घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा, श्री रविन्द्र मोहन के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसमे अंचल निरीक्षक, तेघड़ा पु०नि० राजीव लाल,
पु०अ०नि० अजीत कुमार थानाध्यक्ष बछवाड़ा थाना, परि०पु०अ०नि० जागृति कुमारी सशस्त्र बल बछवाड़ा
थाना एवं जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया।
आपको बता दें कि ग्रामीणों एवं परिजनों के द्वारा उस पड़ोसी के घर की तलाशी जब ली गई तो एक जगह शंका होने पर मिट्टी खोदा गया। जहां 10 फीट नीचे लड़की की लाश बरामद हुई। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। परिजनों का आरोप है कि लड़की के साथ दुष्कर्म भी किया गया। एसपी का कहना है कि सभी बिंदुओं को देखते हुए जांच किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता एवं आपराधिक इतिहास :-
01. सुदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डु सिंह पे० स्व० नवल किशोर सिंह सा० चमथा 01 छोटखुट थाना-बछवाड़ा जिला- बेगूसराय।
02. शिवम कुमार उर्फ ओम कुमार पे0 सजीव सिंह सा० चमाथा छोटखुट थाना बछवाड़ा जिला- बेगूसराय।
03. महेश कुदुर पे० शिवम कुदुर सा० बाड़ा कुटिया थाना- सिल्लीगुड़ी जिला- सलैन प0 बंगाल।
04. राकेश कुमार सिंह पे० स्व० सुरेन्द्र प्रसाद सिंह सा० चमथा छोटखूट थाना बछवाड़ा जिला- बेगूसराय।
05. नवीन कुमार सिंह पे0 स्व० नरेन्द्र ना० सिंह सा० चमथा छोटखुट थाना बछवाड़ा जिला- बेगूसराय।
06. संजीव कुमार सिंह उर्फ डाक बाबु पे० स्व० प्रोत्साहन सिंह सा० चमथा छोटखुट थाना बछवाड़ा जिला- बेगूसराय।
पुलिस कप्तान बेगूसराय के द्वारा घटित घटना की जाँच हेतु F.S.L Team को बुला कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होते ही धाराओं में परिवर्तन किया जायेगा।
बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर-06243-230200
बेगूसराय पुलिस Cyber Cell व्हाट्सएप नम्बर–8540036840
बेगूसराय पुलिस सोशल मीडिया Monitoring cell नं०-6287996684