बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोया हुआ मोबाईल किया गया बरामद। मोबाईल चोरी करने व चोरी के मोबाईल की खरीद-बिक्री करने वाले 03 चोर को चोरी के 04 मोबाईल के साथ पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया।
गढ़पुरा थानान्तर्गत परवेज आलम पे० ताजउद्दीन सा० + थाना गढपुरा जिला- बेगूसराय द्वारा मोबाईल खो जाने के संबंध में गढ़पुरा थाना में आवेदन दिया गया। इस संबंध में गढ़पुरा थाना सनहा सं0 525 / 23 दिनांक 28.06.23 दर्ज करते हुए ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोई हुई मोबाईल की बरामदगी हेतु कार्रवाई शुरू किया गया।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिला आसूचना इकाई के सहयोग से खोया हुआ मोबाईल की बरामदगी के लिए से पु०अ०नि० मनीष आनंद, थानाध्यक्ष गढ़पुरा थाना की टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं कार्रवाई करते हुए दिनांक 26.07.23 को वादी परवेज आलम का मोबाईल को 01. अनिल कुमार पे० रामेश्वर महतो सा० कुम्हारसो थाना गढ़पुरा जिला- बेगूसराय के पास से बरामद किया गया। जिससे पुलिस टीम के द्वारा पुछताछ में मोबाईल चोरी करने वाले गिरोह के बारे में बताया गया, जिसके निशानदेही पर 02. रोहित कुमार महतो पे० स्व० रामविलास महतो सा० कोरयम्मा थाना गढ़पुरा को चोरी के 02 मोबाईल एवं 03. रामसेवक महतो पे० राजेन्द्र महतो सा० कुम्हारसों थाना गढ़पुरा को चोरी के 01 मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया।
सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा मोबाईल चोरी करने व खरीद-बिक्री करने के अपराध को स्वीकार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता एवं आपराधिक इतिहास :-
(क) अनिल कुमार पे० रामेश्वर महतो सा० कुम्हारसो थाना गढ़पुरा जिला- बेगूसराय।
(ख) रोहित कुमार महतो पे० स्व0 रामविलास महतो सा० कोरयम्मा थाना गढ़पुरा जिला- बेगूसराय। (ग) रामसेवक महतो पे० राजेन्द्र महतो सा कुम्हारसों थाना गढ़पुरा जिला- बेगूसराय।
बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर
– 06243-230200
बेगूसराय पुलिस Cyber Cell व्हाट्सएप नम्बर- 8540036840
बेगूसराय पुलिस सोशल मीडिया Monitoring cell नं० 6287996684