न्यूज़ डेस्क, विजय कुमार सिंह।।
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा के प्रांगण में 27 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित होने वाली 2023 यूथ एवं जूनियर एशियाई भारोत्तोलन प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए अंतरराष्ट्रीय रेफरी रजनीश भास्कर को प्रतियोगिता सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। श्री रजनीश के अलावा उत्तर प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय रेफरी श्रीमती सबीना यादव जी भी प्रतियोगिता सचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे।
इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय रैफरी श्री के सुब्रमण्यम को कंपटीशन डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं देश के खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर के द्वारा किया गया।
भारतीय भारतोलन संघ के अध्यक्ष सह भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष श्री सहदेव यादव की अनुशंसा पर श्री रजनीश भास्कर को एशियाई वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के द्वारा तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। जहां इन्हें प्रतियोगिता के दौरान प्रतियोगिता सचिव के रूप में अपनी सेवाएं देनी है।
यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता भारतीय भारतोलन संघ के अध्यक्ष श्री सहदेव यादव के नेतृत्व में पहली बार भारत में आयोजित की जा रही है, जिसमें भारत सहित एशिया महादेश के 18 देशों से चुने हुए कुल 217 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। जिसमें पुरुष खिलाड़ी की संख्या 123 और महिला खिलाड़ी की संख्या 94 है।
खिलाड़ियों के अलावा सैकड़ों की संख्या में कई देशों के तकनीकी पदाधिकारी एवं भीम ऑफिशियल इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता के दौरान एशियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के पदाधिकारियों के अलावा इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के सम्मानित अध्यक्ष मोहम्मद जलूद भी उपस्थित रहेंगे।
प्रतियोगिता में एशियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन टेक्निकल कमिटी के चेयरमैन अल जरमल अब्दुल्ला भी जूरी सदस्य की भूमिका में रहेंगे।
इस मौके पर भारोत्तोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सहदेव यादव ने कहा कि इसी महीने संपन्न हुए कॉमनवेल्थ भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए पूरी उम्मीद है कि एशियाई प्रतियोगिता में भी भारतीय खिलाड़ियों अपना दमखम दिखाएंगे और देश के लिए पदक जीतेंगे।
श्री रजनीश भास्कर इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूरोप में आयोजित 2022 यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप एवं हाल ही में हुए कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भी तकनीकी पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं।
श्री भास्कर ना केवल अंतर्राष्ट्रीय कैटेगरी वन रेफरी है बल्कि बेगूसराय जिला भारोत्तोलन संघ के वर्तमान अध्यक्ष, बिहार भारोत्तोलन संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भारतीय भारोत्तोलन संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी है।
श्री भास्कर की इस उपलब्धि पर बिहार भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष श्री अरुण कुमार केसरी, महासचिव श्री सुरेश प्रसाद, बेगूसराय जिला भारोत्तोलन संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रणधीर कुमार, उपाध्यक्ष फिल्म अभिनेता अमिया कश्यप, उपाध्यक्ष श्री दिनकर भारद्वाज, सुधीर कुमार राय मुन्ना , गौरव कुमार, सचिव भूपति गौतम, राजीव कुमार, रोहन कुमार सहित जिले के सभी संगठनों के खेल प्रेमियों एवं पदाधिकारियों ने श्री भास्कर को जिले, राज्य एवं देश का नाम रोशन करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।