बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय के 50 हजार रूपये का ईनामी कुख्यात अपराधी बिहारी महतो उर्फ नेटहवा को बेगूसराय पुलिस एवं S.T. F बिहार की संयुक्त कार्रवाई में हिमाचल प्रदेश (करनौती) से गिरफ्तार किया गया।
खबरों के अनुसार 23 जुलाई को बेगूसराय जिला के 50 हजार का ईनामी कुख्यात अपराधकर्मी बिहारी महतो उर्फ नेटहवा जो हथियार के बल पर कई हत्या के प्रयास, लूट एवं डकैती की घटनाओं में संलिप्त था को बेगूसराय पुलिस एवं S.T.F बिहार की टीम की संयुक्त कार्रवाई में हिमाचल प्रदेश जिला-विलासपुर के करनौती से गिरफ्तार किया गया।
उक्त अपराधी की गिरफ्तारी हेतू पुलिस कप्तान बेगूसराय के निर्देश पर इसके छिपने के सभी संभावित जगहों पर लगतार छापेमारी कर दौड़ाया जा रहा था।
बिहारी महतो उर्फ नेटहवा बेगूसराय जिले के चकिया ओ०पी० अन्तर्गत सिमरियाघाट बिन्दटोली का रहने वाला है। इसके द्वारा अवैध आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती जैसे कई गंभीर अपराधों को अंजाम दिया गया था। उक्त कुख्यात अपराधी के उपर आर्म्स एक्ट, लूट, डकैती समेत 08 मामलें दर्ज है।
कुख्यात अपराधी बिहारी महतो उर्फ नेटहवा के द्वारा आपराधिक गिरोह चला कर लूट एवं डकैती की घटनाओं को अंजाम देता था। इसके बढ़ते अपराधिक मामलों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के अनुशंसा पर पुलिस मुख्यालय बिहार द्वारा 50 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।
समय पर पुलिस की त्वरित कारवाई से कुख्यात 50 हजार का ईनामी अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी को अलग से पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।
अभियुक्त का नाम, पता एवं आपराधिक इतिहास :-
(क) बिहारी महतो उर्फ नेटहवा पे० उदय महतो सा० सिमरियाघाट बिन्दटोली थाना बरौनी ( चकिया) जिला- बेगूसराय।
01. बरौनी (चकिया थाना कांड सं0 469 / 16 दिनांक 30.12.16 धारा- 25 (1-बी) ए / 26 / 35 आर्म्स एक्ट
02. बरौनी (चकिया) थाना कांड सं0 125/19, दिनांक 18.03.19 धारा 394/397/307/326/34 भा०द०वि० एवं 25 ( 1-बी) ए/26/27/28/35 आर्म्स एक्ट
03. बरौनी (चकिया) थाना कांड स० 35 / 19, दिनांक 26.01.19 धारा-392 भा0द०वि०।
04. बरौनी ( चकिया थाना कांड सं0 329/ 20, दिनांक 28.08.20 धारा- 25 (1-बी) ए / 26/ 35 आर्म्स एक्ट
05. बरौनी ( चकिया थाना कांड सं0 141/ 22, दिनांक 31.03,22 धारा-392 / 397 भा०द०वि०
06. बरौनी एफ०सी०आई० थाना कांड स० 23 / 22, दिनांक 08.01.22 धारा-395 / 397 / 412 भा०द०वि० ।
07. मोकामा हाथीदह रेल थाना कांड सं0 53/ 21 दिनांक 2305.21 धारा-356 / 382 / 411 / 34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट
08. बरौनी रेल थाना कांड सं0 71 / 21 दिनांक 28.0821 धारा-401 /414/34 भा0द0वि०
बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर- 06243-230200
बेगूसराय पुलिस Cyber Cell व्हाट्सएप नम्बर- 8540036840
बेगूसराय पुलिस सोशल मीडिया Monitoring cell नं० – 6287996684