Tue. Oct 21st, 2025

बेगूसराय नगर थाना में हेल्पडेस्क का उद्घाटन, महिला और पुरुष पदाधिकारी रहेंगे 24 घंटे मौजूद, सीसीटीवी से होगी निगरानी

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

आम जनता की सहायता के लिए नगर थाना में हेल्पडेस्क का उद्घाटन किया गया है। इस हेल्पडेस्क में एक महिला एवं एक पुरूष अधिकारी 24 घंटे मौजूद रहेंगे। इतना ही नहीं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस हेल्पडेस्क में 24 घंटे C.C.T.V से निगरानी होगी।

इस हेल्पडेस्क से आवेदक को FIR की कॉपी आधे घंटे में दी जा रही है। इतना ही नहीं किसी भी प्रकार का आवेदन यहाँ जमा कर सकते है।

आपको बता दें कि मोबाईल चोरी / गुम की शिकायत यहाँ अविलंब दर्ज होगी।

किसी भी कांड के अनुसंधान में प्रगति की जानकारी यहाँ से प्राप्त किया जा सकता है।

आपको बताते चलें कि महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के लिए महिला हेल्प डेस्क पदाधिकारी यहाँ
24 घंटे मौजूद रहेगी।

किसी भी शिकायतकर्त्ता की उपस्थिति C.C.T.V में दर्ज रहेगी। इससे पारदर्शिता के साथ-साथ सभी की जवाबदेही सुनिश्चित की जायेगी।

बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर-06243-230200

बेगूसराय पुलिस Cyber Cell व्हाट्सएप नम्बर-8540036840

बेगूसराय पुलिस सोशल मीडिया Monitoring cell नं०-6287996684

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed