बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा शहर के गांधी स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग एवं मेडिटेशन का सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान योग के आठ अंग का विश्लेषण करते हुए यह स्पष्ट किए गया अभी तक योग के चार आयामो ( 1) यम (2)नियम (3) आसन (4) प्रणायाम पर हम विशेष रुप से ध्यान देते हैं एवं अभ्यास भी करते हैं परन्तु अन्य चार आयाम (5) प्रत्याहार (6) धारणा (7) ध्यान (8) समाधि इसका हम बहुत कम अभ्यास करते हैं और इस विषय पर हमारा ध्यान भी नही है।
ब्रह्माकुमारीज के द्वारा भारत का प्राचीन राजयोग मेडिटेशन सिखाया जाता हैं। जिससे मन की आंतरिक शक्तियां जागृत होती है। राजयोग हमें इंद्रियों का राजा अर्थात स्वामी बनाता है। इस भागदौड़ की जिंदगी में राजयोग मेडिटेशन द्वारा मन को सशक्त एवं सकारात्मक चिंतन करने की कला हम सीखते हैं। ब्रह्माकुमारी कंचन बहन ने वर्तमान जीवन में अध्यात्मिकता से जुड़कर सकारात्मक सोच विकसित करने की एवं मेडिटेशन द्वारा मन की बैटरी चार्ज करने की विधि को बताएं।
कार्यक्रम में श्री राकेश कुमार सिन्हा सांसद राज्यसभा ने अपने उद्बोधन द्वारा योग को नित्य जीवन शैली में शामिल करने की प्रेरणा दी योग मन और तन दोनों को तंदुरुस्त रखता है।
योगाचार्य ब्रह्माकुमार डॉ अजय शंकर (भोला भाई) जी ने सभी को योग अभ्यास एवं सूर्य नमस्कार कराया साथ ही भिन्न भिन्न प्रकार के योग का अभ्यास सभा के लोगों को कराया।
कार्यक्रम में अन्य गणमान्य अतिथि एवं शहर के आम नागरिक उपस्थित रहे। जिला अधिकारी महोदय के सहयोग से गांधी स्टेडियम में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम मे डॉ नलिन रंजन, डॉ कांति मोहन ,प्रोफेसर आशा जी विनोद हिसारिया जी , राम कल्याण सिंह जी, नवीन वरिष्ठ नेता , सुनील कुंवर ,संजय जी आदि उपस्थित थे।