Fri. Jul 18th, 2025

66वां राष्ट्रीय स्कूल खेल भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बेगूसराय जिले के 5 खिलाड़ी चयनित, रजनीश भास्कर होंगे जूरी अध्यक्ष

न्यूज़ डेस्क, विजय कुमार सिंह।।

6 जून से 10 जून तक दिल्ली के पहलादपुर स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित 66वां राष्ट्रीय स्कूल खेल के भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए बिहार से कुल 20 सदस्य टीम दिल्ली पहुंच चुकी है। जिसमें 17 खिलाड़ी और 3 कोच मैनेजर हैं। 17 खिलाड़ियों में 9 लड़के और 8 लड़कियां हैं जो बिहार के विभिन्न जिलों से चयनित हुए हैं।

चयनित 17 खिलाड़ियों में से 5 खिलाड़ी केवल बेगूसराय जिले के निवासी है। जिसमें 3 लड़कियां शालिनी कुमारी, खुशबू कुमारी, एवं आदित्य कुमारी है एवं दो लड़के उज्जवल कुमार एवं सुंदरम है। वही बेगूसराय जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष सह अंतरराष्ट्रीय रेफरी श्री रजनीश भास्कर को इस प्रतियोगिता के लिए जूरी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

श्री राजेंद्र प्रसाद, संजीत कुमार सिंह एवं ग्रीजेश कुमार कोच- मैनेजर के रूप में खिलाड़ियों के साथ इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। हिमाचल प्रदेश भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष सह अंतरराष्ट्रीय रेफरी श्री प्रदीप शर्मा को इस खेल के लिए स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

श्री भास्कर ने बिहार के सभी खिलाड़ियों से दिल्ली में स्पोर्ट्स कंपलेक्स के अंदर मुलाकात की और कहा कि जिले के पांचों खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है क्योंकि उन्होंने पहले भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भारोत्तोलन के कई अन्य प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं और जिलों का मान सम्मान बढ़ाया है।

उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों, उनके कोच मैनेजर को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए आगे कहा कि बिहार भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार केसरी जी के नेतृत्व में पूरे बिहार में भारोत्तोलन खेल का तेजी से विकास हो रहा है और बिहार की टीम के सभी खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है, कई खिलाड़ियों ने पहले भी पदक हासिल किए हैं।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed