न्यूज डेस्क, विजय कुमार सिंह।।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के तृतीय संस्करण का शुभारंभ 25 मई को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लखनऊ में किया गया, जो 3 जून 2023 तक चलेगा। यह खेल उत्तर प्रदेश के चार जिलों बनारस, गौतम बुध नगर और लखनऊ में आयोजित की जा रही है।
भारोत्तोलन खेल का आयोजन गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी, नोएडा के कैंपस में की जा रही है जो 29 मई से 3 जून तक चलेगी।
भारोत्तोलन खेल के सफल संचालन के लिए, देश भर से 50 तकनीकी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें बेगूसराय जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष सह देश के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय कैटेगरी वन रेफरी श्री रजनीश भास्कर को जूरी सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वही जूरी अध्यक्ष की जिम्मेदारी भारत की एकमात्र महिला द्रोणाचार्य अवॉर्डी श्रीमती हंसा मनराल को दिया गया है।
श्री भास्कर इससे पहले भी खेलो इंडिया यूथ गेम एवं खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अभी हाल ही में यूरोप के अल्बानिया देश में आयोजित वर्ल्ड युवा वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2023 में जूरी सदस्य की जिम्मेदारी निभाने वाले एकमात्र भारतीय थे।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तृतीय संस्करण के भारोत्तोलन खेल में 51 विश्वविद्यालय के कुल 119 सबसे अच्छे खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।