बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
वनवासी कल्याण आश्रम महिला समिति
द्वारा आज डॉ राजेश कुमार की क्लिनिक पर फ्री थायराइड जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 50 से 60 लोगों ने जांच करवाया। आज सड़क जाम, प्र.मं.के सौवें “मन की बात” कार्यक्रम की पूर्व व्यस्तता के बावजूद, कल्याण आश्रम के पुरुष व महिला सदस्यों की संख्या भी अच्छी खासी रही। साथ ही वहां पर शुगर की जांच भी निःशुल्क करवायी गई।
इस जांच शिविर का लक्ष्य, एक तरफ जहां सदस्यों की संख्या में वृद्धि, परस्पर मजबूती लाने की थी। वहीं आमजन व सदस्यों की सेवा द्वारा, नगर में प्रासंगिकता बढ़ाना भी एक उद्देश्य रहा।
मधुमेह जैसी ही दूसरी घातक ब्याधि, थायराइड की जांच मंहगी है और समिति सदस्य व समाजसेवी, डा. गीता का भरपूर सहयोग से यह हो पाया और उनके पतिदेव डा. राजेश कुमार के प्रति महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती सरिता सुल्तानिया ने आभार प्रकट किया। जिनके कुशल नेतृत्व में, इतने लोगों की जांच व्यवस्थित ढंग से तथा नि:शुल्क हो पाई।
उक्त जांच शिविर का उद्घाटन, जांच हेतु सर्वप्रथम अपना रक्त देकर उपमेयर अनीता राय जी ने किया तथा संस्था से जुड़े होने के कारण अपार हर्ष व्यक्त किया। महासचिव उमेश राय, सचिव प्रदीप क्षत्रिय, वरीय अलख कुमार सिंहा के अतिरिक्त, दिल्ली से हृदय की शल्य चिकित्सा करवाकर लौटे वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंन्हा ने भी अपनी सुखद उपस्थिति दी।
श्रीमती सरिता सुल्तानिया ने सदस्यों, आमजन हेतु ऐसी जांच शिविर की महत्ता पर प्रकाश डाला, जिसका पुरजोर समर्थन पूजा अग्रवाल जी व सुधा मस्कराजी ने किया।
डा.राजेश ने जांच से संबद्ध रोगों की गंभीरता के बारे में चेतावनी देते हुए, सदैव सहयोग का आश्वासन दिया।
अन्य महिला सदस्य किशोरी मिश्रा (भारत विकास परिषद), बिंदु चौधरी (जयमंगला वाहिनी) प्रियंका अग्रवाल, ममता अग्रवाल, बीना हिसारिया, संजू रानी, सरोज हिसारिया, मंजू शर्मा आदि की उपस्थिति गरिमामई रही।