बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय में महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म कर वीडियों वायरल करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सिंघौल ओ०पी० में एक पीड़ित महिला के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि एक माह पूर्व पीड़ित महिला को सिंघौल ओ०पी० के सुजीत रजक पे० सुनील रजक सा० नागदाह वार्ड नं0 10 थाना सिंघौल, नशीला पदार्थ सुंघाकर नशे की हालत में दुष्कर्म किया गया तथा दुष्कर्म का वीडियों बना लिया गया।
उक्त पीडित महिला को सुजीत रजक एवं उसके दोस्त विक्रम पासवान पे० किलावर पासवान सा० नागदाह वार्ड नं० 10 के द्वारा पुनः संबंध बनाने हेतु पीड़ित महिला पर दबाव बनाये जाने लगा एवं संबंध नही बनाने का विरोध करने पर वीडयों वायरल करने की धमकी दिया जा रहा था।
इस संबंध में मुफसिल ( सिंघॉल) थाना कांड सं0 224 / 23. दिनांक 17.04.23 धारा 376/34 भा०द०वि० एवं 67 आई०टी० एक्ट के अन्तर्गत दर्ज किया गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान बेगूसराय के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बेगूसराय श्री निशित प्रिया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें पु०अ०नि० दीपक कुमार ओ०पी० अध्यक्ष सिंघौल ओ०पी०, पुअ०नि० अवंती कुमारी थानाध्यक्ष महिला थाना एवं सशस्त्र बल सिंघौल ओ०पी० को शामिल किया गया।
गठित टीम के द्वारा सूचना / आसूचना संकलन करते हुए दोनो आरोपी 01. सुजीत रजक पे० सुनील रजक सा० नागदाह वार्ड नं0 10 थाना-सिंघौल ओ०पी० जिला- बेगूसराय एवं 02. बिक्रम पासवान पे० किलावर पासवान सा० नागदाह वार्ड नं0 10 थाना – सिंघौल ओ०पी० जिला- बेगूसराय को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा घटना में घटना में अपनी सिंलिप्ता को स्वीकार किया गया। पीड़ित महिला का द०प्र०स० की धारा 164 के तहत माननीय न्यायालय बेगूसराय में बयान दर्ज करवाने की कार्रवाई की जा रही है।
बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर -06243-230200
बेगूसराय पुलिस Cyber Cell व्हाट्सएप नम्बर-8540036840
बेगूसराय पुलिस सोशल मीडिया Monitoring cell no -6287990684