न्यूज़ डेस्क, विजय कुमार सिंह।।
छत्रपति शिवाजी की स्मृति दिवस सोलंकित चौक के नजदीक सराय सोहल में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।
अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी का जन्म शिवनेरी (महाराष्ट्र) में हुआ था। वे भारत में मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे। इन्होंने मुगलों, बीजापुर के सुल्तान, गोवा के पुर्तगालियों व जंजरा के समुद्री डाकुओं के प्रबल विरोध करने के बावजूद भी एक हिंदू राज्य की स्थापना की। ऐसे महान योद्धा संघर्ष से क्रांतिकारियों को शत-शत नमन।
महिला सेल सचिव सुनीता देवी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी हमारे देश के वैसे क्रांतिकारी योद्धा थे, जिन्होंने समुद्री डाकू के खिलाफ संघर्ष कर आगे बढ़ते रहें। ऐसे महान क्रांतिकारी को शत-शत नमन।
इंजीनियर खुशी सिंह ने कहा कि छत्रपति शिवाजी का आज 343 वीं स्मृति दिवस मनाई जा रही है। महान योद्धा औरंगजेब ने उन्हें संधि के लिए बुलाया था। पर बात बिगड़ने पर उनको बेटे के साथ कैद कर लिया गया। इस कैद से फलों की टोकरी में बैठकर अपने बेटे के साथ भागने में वह सफल हुए। ऐसे महान योद्धा को शत शत नमन करता हूं।
इस अवसर पर छात्रा अनाया गौतम,आसमा कुमारी, मतीन,आंचल कुमारी अनेकों ने उनको याद किया। इस बात की जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष जे पी सेनानी व शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने बेगूसराय के पत्रकारों को द्विभास के मध्यम से दिया।