गढ़हरा, बेगूसराय, रवि शंकर झा।।
बरौनी प्रखंड अंतर्गत सिमरिया में सोमवार को 11 दिवसीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ के आयोजन को ले यज्ञ स्थल पर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
ध्वजारोहण का शुभ कार्य अयोध्या के तपसी आश्रम के संत त्यागी बाबा, पंडित रामदत्त त्रिवेदी, आचार्य पं डॉ विश्वंभर पाठक, आचार्य चंद्रशेखर ठाकुर, पंडित विजय झा, प्रकाश ठाकुर, वाराणसी से कृष्ण पांडेय, अयोध्या से मुरारी झा, दरभंगा से चंदन झा, टुनटुन दास, बबुआ दास, हरि दास, शिवजी झा समेत कई अन्य संत व ग्रामीण यजमान के साथ संपन्न हुआ।
इस दौरान यज्ञ स्थल वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा। इससे पूर्व ग्रामीणों ने साधु संतों के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में सिमरिया एक, दो व अमरपुर पंचायत के ग्रामीण बुद्धिजीवी व श्रद्धालु शामिल हुए।
यज्ञ संचालन समिति के अध्यक्ष शंभु सिंह ने बताया कि शोभा यात्रा से पूर्व आयोजित प्रेस वार्ता में यज्ञ संचालन समिति के सचिव कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि 7 मई से 15 मई 2023 तक सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन होगा। इस आयोजन में बिहार के पूर्व डीजीपी प्रसिद्ध कथावाचक गुप्तेश्वर पांडेय रामकथा करेंगे।
वहीं संचालन समिति के अध्यक्ष ने कहा कि यज्ञ के निमित्त नौ दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि यह एक सिमरिया का नहीं बल्कि पूरे जिले का यज्ञ है। इसमें सभी लोग तन मन धन से सहयोग करें। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की है कि इस यज्ञ को संपन्न करने में प्रशासनिक स्तर से सहयोग करें।
इसके साथ ही शोभा यात्रा में अमरपुर मुखिया सच्चिदानंद सिंह, मुखिया प्रतिनिधि गोपाल कुमार, सिमरिया दो के पूर्व मुखिया रामानुज राय, दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वंभर सिंह, ललन झा, गुंजन झा, सरपंच प्रतिनिधि विपिन कुमार सिंह, जयकांत सिंह, कन्हैया कुमार फुटुश, मंटुन पोद्दार, अमित कुमार गोरेलाल, अनिल कुमार शर्मा, डॉ दीपक कुमार, केशव कुमार, मनीष कुमार, संजीत कुमार, सोहन कुमार, कृष्ण मुरारी समेत जय मां काली पूजा समिति के सभी सदस्य समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।