Mon. Jul 21st, 2025

बेगूसराय :: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव का होगा आयोजन, निकाली जाएगी शोभायात्रा

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष में एक अध्यात्मिक कार्यक्रम “महाशिवरात्रि महोत्सव” 19 फरवरी दोपहर 2:00 बजे जीडी कॉलेज मैदान में होगा।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत एक सुनहरा प्रोजेक्ट “भारत का उत्थान अध्यात्मिक शक्ति द्वारा ” क्रियान्वित किया जाएगा। आदरणीय राजयोगिनी तपस्विनी रानी दीदी जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा यह संपन्न होगा।

ब्रह्मा कुमारी कंचन बहन (प्रभारी बेगूसराय सेवा केंद्र) ने बताया कि जिस शिव की रात्रि का गायन है। वह रात्रि वर्तमान समय कलयुग की रात्रि का प्रतीक है। जिसमें परमात्मा शिव इस धरा धाम पर अवतरित होकर अपना कार्य करते हैं। सृष्टि चक्र के अनुसार यह वह समय है जहां हर तरफ दुख, अशांति, अज्ञानता व्यापक है। भगवान अपने वायदे के अनुसार इस अति धर्म ग्लानि के समय अवतरित हो चुका है। वह नव सृष्टि के नव निर्माण का कर्तव्य कर रहे हैं।

कलयुग की रात अब जाने वाली है एवं सतयुग का दिन इस सृष्टि पर होने वाला है। हमारा भारत विश्व गुरु था और फिर से परमात्मा भारत को विश्व गुरु बनाने का कार्य कर रहे हैं। दुनिया के तमाम देशों के पास परमाणु शक्ति है, वह सुपर पावर कहलाने वाले देश भौतिकता के आधार से शक्तिशाली हैं परंतु बिगर अध्यात्मिक शक्ति के पूरे विश्व में सुख, शांति, अमन चैन नहीं आ सकता।

स्वयं परमात्मा शिव हमें अध्यात्मिक ज्ञान देकर इस भारत को शक्तिशाली बना रहे हैं अर्थात भारत को उस ऊंचाई तक ले जा रहे हैं जहां पूरा विश्व हीं भारत कहलाएगा और उस भारत का नाम होगा महाभारत ।

आइए शिवरात्रि महोत्सव में शामिल होकर इन तमाम रहस्यों को जानिए एवं विदर्भ से पधारे ब्रह्माकुमार अविनाश भाई सुप्रसिद्ध कलाकार द्वारा अध्यात्मिक संगीत का आनंद लें।

18 फरवरी सुबह 9 बजे ब्रह्माकुमारी परिसर से शोभायात्रा प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करेगी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed