Mon. Jul 21st, 2025

बेगूसराय :: पिन्टु कुमार हत्याकांड का खुलासा, 04 अपराधी हथियार एवं जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

पिन्टु कुमार हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दी है। हत्याकांड में संलिप्त 04 अपराधी हथियार एवं जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। कांड में लूटे गये टैब, बायोमैट्रिक फिंगर प्रिंट मशीन एवं बाईक भी बरामद क्या गया है।

आपको बता दें कि 25 जनवरी को भारत फाइनेंसियल इनक्लूडिंग कंम्पनी लिमिटेड, बेगूसराय में मैनेजर के पद पर कार्यरत पिन्टु कुमार, पे० जोगेन्द्र मोदी, सा० बरडीह थाना – सिकन्दरा जिला-जमूई जो फिल्ड में काम करने के लिए निकला था। दिन के करीब 11:30 बजे सुभाष चौक बाईपास ओभरब्रीज के पास मोटर साईकिल पर सवार आज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा गोली मार कर घायल कर दिया गया था एवं पिन्टु कुमार का मोटरसाईकिल, टैब बायोमैट्रिक फिंगर प्रिंट की मशीन एवं कलेक्शन का पैसा लूट लिया गया था।

सूचना मिलते हुए पुलिस द्वारा घायल पिन्टु कुमार को ईलाज हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय ले जा गया था जहाँ डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था।

घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान बेगूसराय द्वारा इस घटना का उदभेदन एवं संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर श्री अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें पु०नि० रामनिवास थानाध्यक्ष नगर, पु०अ०नि० ओमप्रकाश, नगर थाना, पु०अ०नि० विवेक भारती थानाध्यक्ष मटिहानी, पु०अ०नि० अजीत कुमार थानाध्यक्ष बछवाड़ा, नगर थाना टाईगर मोबाईल, चीता बल एवं जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया।

गठित टीम के द्वारा सी०सी०टी०वी० फूटेज का अवलोकन, तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन के बाद जो प्रारंभिक साक्ष्य प्राप्त हुए। उस आधार पर इस घटना में संलिप्त अपराधियों की पहचान स्थापित करते हुए इस कांड में संलिप्त

01. कुंदन कुमार नेपाली महतो पे० स्व० अवधेश महतो सा० वार्ड नं0 29 थाना लोहियानगर ओ०पी० जिला- बेगूसराय

02. चंदन कुमार पे० रामेश्वर सिंह सा० वार्ड नं0 01 डीह मटिहानी थाना मटिहानी जिला- बेगूसराय को गिरफ्तार किया गया।

जिसके पास से 01 देशी कट्टा, 11 जिन्दा कारतूस एवं लूटा गया बायोमैट्रिक फिंगर प्रिंट की मशीन एवं भारत फाइनेंस का फार्म तथा रशीद बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपनी संलिप्ता इस हत्याकांड में स्वीकार किया गया तथा पुछताछ के क्रम में अपने अन्य सह अपराधकर्मियों के बारे में बताया गया।

जिसके निशानदेही पर  शंकर कुमार पे० जयकांत कुवंर सा० वार्ड नं0 02 भरौल थाना – बछवाड़ा जिला- बेगूसराय एवं सुरज पाठक उर्फ देवा पे० अरूण पाठक सा० उलाव थाना – सिंघौल ओ०पी० जिला- बेगूसराय को लूटा गया मोटसाईकिल एवं हत्या में प्रयुक्त हथियार 7.65 एम०एम० का देशी पिस्टल एवं 02 जिन्दा कारतूस के गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के निशान देही पर इस हत्याकांड में प्रयुक्त ग्लैमर मोटर साईकिल को सुरज उर्फ देवा के घर से बरामद किया गया।

किस अपराधियों पर नगर थाना कांड सं0 64/23, दिनांक 25.01.23 धारा 302/394 भा0द0वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।

 

बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 06243-230200

बेगूसराय पुलिस Cyber Cell व्हाट्सएप नम्बर – 8540036840

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed