Mon. Oct 20th, 2025

स्मृति दिवस पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के तत्वाधान  में आज सुखदेव सभागार सर्वोदय नगर बेगूसराय में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 35 वीं स्मृति दिवस मनाई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के सभी महापुरुषों की जन्म तिथि और स्मृति दिवस मनाता आ रहा है। आज कर्पूरी ठाकुर की 35वी स्मृति दिवस मना रहे हैं। कर्पूरी ठाकुर सभी राजनीतिक पार्टी के नेताओं के साथ आपसी व्यवहार बनाकर रखते थे। वे खासकर गरीबों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे। से 1950 से 1980 के दशक तक लगभग 40 साल तक बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। सबसे महान समाजसेवी नेता को मेरा शत-शत नमन।

इस अवसर पर जेपी सेनानी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों वंचितों और निस्सहाय वर्गों के मसीहा थे। व्यवहार से कुशल कार्य के प्रति क्रियाशील मुख्यमंत्री थे। ऐसे महान नेता को मेरा शत-शत नमन।

दधिचि देह दन समिति के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार राय ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों के मसीहा थे। आज उनके स्मृति पर मैं उनको शत-शत नमन करता हूं।

इस अवसर पर छात्र अनिकेत कुमार पाठक ने कहां की जननायक ठाकुर के विचारों को जानकारी देते हुए कहा कि जन नायक करपुरी ठाकुर गरीबों के मसीहा थे।

इस अवसर पर महिला सेल सचिव सुनीता देवी, प्रेम कुमार ,लवकुश कुमार, रजनीश कुमार ,मोहित कुमार ,सचिन कुमार, अभिषेक कुमार, रोशन कुमार, पीयूष कुमार ,सुबोध कुमार आदि ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण की।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed