बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
प्रिंस हत्याकांड के मुख्य आरोपी कॉन्ट्रैक्ट किलर अजय कुमार उर्फ दुर्योधन एक देशी रायफल एवं 02 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
घटना के संबंध में आपको बता दें कि 7 जनवरी को मुफसिल थानान्तर्गत कावेरी पेट्रोल पम्प के पास प्रिंस कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में पुलिस कप्तान बेगूसराय के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर श्री अमित कुमार के नेतृत्व में टीम गठित किया गया था। पु०अ०नि० विवेक भारती थानाध्यक्ष मटिहानी की टीम एवं एस०टी०एफ० बिहार की टीम के द्वारा संयुक्त कार्रवाई में इस कांड के फरार अभियुक्त अजय कुमार उर्फ दुर्योधन को देशी रायफल एवं जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
समय पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण कॉन्ट्रैक्ट किलर को अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
छापेमारी टीम में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी को पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।
इस अपराधी पर मटिहानी थाना कांड सं0 20/23, दिनांक 15.02.23 धारा :- 25(1-b)ए /26 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अपराधी का नाम एवं पता एबं आपराधिक इतिहास :-
01. अजय कुमार उर्फ दुर्योधन पे० रामाकांत सिंह सा० रामदिरी रामनगर थाना-मटिहानी जिला- बेगूसराय।
अपराधिक इतिहास :- मुफसिल थाना कांड सं0 11/23 दिनांक 07.01.23 धारा 307/34 भा0द0वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट
परिवर्तित धारा-302 / 34 भा० द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट
बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 06243-230200
बेगूसराय पुलिस Cyber Cell व्हाट्सएप नम्बर – 8540036840