Mon. Jul 21st, 2025

नाबालिग लड़कियों एवं महिलओं को बंधक बनाकर, वेश्यावृति कराने वाला कुख्यात अपराधी शमशेर खलीफा गिरफ्तार

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

नाबालिग लड़कियों एवं महिलओं को बंधक बनाकर वेश्यावृति कराने वाला कुख्यात अपराधी शमशेर खलीफा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शमशेर खलीफा के अड्डे से पिछले माह पुलिस द्वारा छापेमारी में 02 नाबालिग बच्चियों को सकुशल बचा के बाहर निकाला गया था।

 

बलिया थानाक्षेत्र से नाबालिग लड़कियों एवं महिलाओं को बंधक बनाकर वेश्यावृति कराने वाला कुख्यात अपराधी शमशेर खलीफा, पे० घुरन खलीफा, सा० मथुरापुर थाना-बलिया जिला- बेगूसराय को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 12.12.2022 को न्याय केन्द्र प्रोजेक्ट के सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना पर पुलिस कप्तान बेगूसराय के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), श्रीमती निशित प्रिया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बलिया, श्री कुमार वीर धीरेन्द्र के नेतृत्व में टीम गठन करते हुए छापेमारी की गई थी।

छापेमारी के दौरान 07 महिलाएँ एवं 08 पुरूष को देह व्यापार में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था एवं 02 नाबालिग बच्चिओं को सकुशल बचा के निकाला गया था। उक्त कांड में अपराधी शमशेर खलीफा फिरार चला आ रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता एवं आपराधिक इतिहास 

 शमशेर खलीफा, पे0 घुरन खलीफा, सा0 मुथपुर थाना- बलिया जिला- बेगूसराय।

अपराधिक इतिहास :-

01. बलिया थाना कांड सं0 340/22, दिनांक 12.12.22 धारा-346/370/370/371/372/373/ 376 / 120बी0 एवं 3/6/5/7 / 8 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम एवं 4/5/12/17 पॉक्सो एक्ट एबं
75 / 79 जे0जे0 एक्ट

02. बलिया थाना कांड सं0 361/ 21 दिनांक 02.11.21 धारा 346 / 370/366ए / 367/ 370ए / 371 / 372/373 / 376/120बी0 / 34 भा0द0वि० एवं 3/5/6/7/8 अनैतिक देह व्यापार अधि० एवं 4/5/12/17 पॉक्सो एक्ट व 75 / 79 जे0जे0 एक्ट ।

03. बलिया थाना कांड सं0 163/15, दिनांक 08.05.15 धारा-341/323/363/366/368 / 370 / 370ए/ 370डी0 / 370 / 373 /120बी0 / 34 भा०द०वि० एवं 3/4/5/6/7/8/9 अनैतिक देह व्यापार अधि0 1956 एवं 4 / 8 लैंगिक बालकों का संरक्षण अधि0 2012

04. बलिया थाना कांड सं0 119/17, दिनांक 25.05.17 धारा 302/120बी0 / 34 भा0द0वि० ।

बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 06243-230200*

बेगूसराय पुलिस Cyber Cell व्हाट्सएप नम्बर – 8540036840

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed