Mon. Oct 20th, 2025

भगवानपुर :: मानोपुर लिख पर वहियार में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी 

भगवानपुर, बेगूसराय।। 
भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर पंचायत के मानोपुर लिख पर वहियार में कच्ची सड़क किनारे गेहूं के खेत के आरी पर अहले सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की शव ग्रामीणों के द्वारा देखा गया। जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।
https://youtu.be/yLvQeiAFGRA
वही उक्त शव को देखने मोख्तियारपुर पंचायत के  उप मुखिया नीरज कुमार चौधरी सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ वहियार में पहुंची। लेकिन किसी ने उक्त शव को नही पहचाना।
मौके पर पहुंचे  भगवानपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा एवं  एएसआई अजय कुमार राय सहित पुलिस बल ने घटना स्थल पर  पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर हॉस्पिटल बेगूसराय भेज दिया।
  वही उक्त शव के गले में फंदा एवं मुंह से बल्ड निकला हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार प्रथम दृश्या यह प्रतीत होता है की किसी ने  देर रात फासी लगाकर उसकी हत्या कर  शव को फेक दिया होगा। वही पुलिस ने भी फसरी लगाकर हत्या की आशंका जाहिर की है। जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed