Mon. Oct 20th, 2025

पुण्यतिथि पर याद किए गए बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह की पुण्यतिथि पर जिला प्रशासन की ओर से माल्यार्पण किया गया।

जिला पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक श्री योगेंद्र कुमार ने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि पर आज इण्डोर स्टेडियम एवं बेगूसराय परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर तथा समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सुशांत कुमार, नगर निगम, बेगूसराय की मुख्य पार्षद श्रीमती पिंकी देवी एवं उप मुख्य पार्षद श्रीमती अनीता देवी, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सोमनाथ सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, बेगूसराय सदर श्री रामानुज प्रसाद सिंह, वरीय उप समाहर्ता श्री संजीत कुमार, श्री शशि कुमार, श्री प्रभाकर कुमार, सुश्री सुनंदा कुमारी,

 

सांसद प्रतिनिधि श्री अमरेंद्र कुमार अमर, समाजसेवी श्री चितरंजन सिंह, श्री दिलीप सिन्हा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा / चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed