Mon. Jul 21st, 2025

सुभाष पार्क बेगूसराय में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 126वीं जयंती मनाई गई

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 126वीं जयंती के अवसर पर बेगूसराय के राजमार्ग-31 पर स्थित सुभाष पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया।

 

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, श्री रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक श्री योगेंद्र कुमार, कार्यपालक निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख, बरौनी रिफाइनरी, श्री आर के झा, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्री तरुण कुमार बिसई, मुख्य प्रबन्धक (सिविल अनुरक्षण), श्री नवीन कुमार, प्रबन्धक (कॉर्पोरेट संचार), श्रीमती अंकिता श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिकारी(ईएमएस एवं हिन्दी) श्री शरद कुमार एवं जिला प्रशासन बेगूसराय के वरिष्ठ पदाधिकारीगण और बेगूसराय के गणमान्य नागरिकों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर श्री झा ने कहा, “नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भारत की आजादी के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से एक हैं। सुभाष चन्द्र बोस ने स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता जैसे महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू सहित, 200 वर्षों के ब्रिटिश शासन के चंगुल से अपने उचित तरीके से देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके द्वारा दिया गया जय हिन्द का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है । नेताजी एक महान बुद्धिजीवी थे जिन्‍होंने हमेशा समाज के वंचित वर्ग की भलाई और हितों के बारे में सोचा । नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में देश भर में मनाया जाता है।”

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed