बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
नगर थानान्तर्गत रविरौशन उर्फ रेड्डी उम्र करीब 44 वर्ष पे० रविन्द्र प्रसाद उर्फ लाल जी, मुंगेरीगंज सोनार पट्टी वार्ड नं0 32 थाना नगर जिला- बेगूसराय के सोना-चाँदी के दुकान पर आकर एक अपराधी दुकान के गेट के पास करीब 05-07 मिनट तक बातचीत किया एवं जाते समय रविरौशन को 02 गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। गोली सीने में लगा और घटना को अंजाम देते हुए अपराधी भाग गया।
घटना की सूचना मिलते ही 15 मिनट के अंदर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बेगूसराय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर बेगूसराय एवं नगर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुँच कर घटित घटना के संबंध में जांच किया गया।
घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान बेगूसराय के द्वारा इस कांड के उदभेदन एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, श्री अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें पु०नि० रामनिवास थानाध्यक्ष नगर थाना, सशस्त्र बल नगर थाना एवं जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया है।
मृतक के परिजनों के द्वारा जो कांड दर्ज कराया गया एवं गठित विशेष टीम के द्वारा 15 सी०सी०टी०भी० फूटेज का अवलोकन एवं तकनीकी अनुसंधान के बाद जो प्रारंभिक साक्ष्य प्राप्त हुए उस आधार पर उक्त घटना को घटित करने वाले एक अपराधी कंचन पासवान उर्फ सौरव पे० कमली पासवान उर्फ कमलदेव पासवान गाछीटोला थाना नगर जिला- बेगूसराय को गिरफ्तार किया गया।
घटना का कारण पूर्व में हुई मारपीट को लेकर विवाद है। जिसमें मृतक के द्वारा कांड दर्ज कराया गया था। घटना में संलिप्त अपराधियों के द्वारा केश उठाने का दबाव बनाया जा रहा था। घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही घटना में अन्य संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार किया जायेगा।
इस घटना को लेकर नगर थाना कांड सं0 43 / 23, दिनांक 17.01.23 धारा 302/34 भा० द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अपराधी का अपराधिक इतिहास भी है, विभिन्न थाने में कई मामले दर्ज हैं वह इस प्रकार है।
01. नावकोठी थाना कांड सं0 72/09, दिनांक 06.07.09 धारा-392 भा0द0वि0 ।
02 नगर थाना कांड सं0 281 / 09, दिनांक 21.07.09 धारा-392 भा0 द0वि0
03. नगर थाना कांड सं0 427/ 21 दिनांक 08.07.21 धारा-25(1-बी)ए / 26 आर्म्स एक्ट ।
04. बरौनी थाना कांड स०- 493/ 19, दिनांक 13.11.19 धारा-394/397/302/120बी0 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट
बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 06243-230200
बेगूसराय पुलिस Cyber Cell व्हाट्सएप नम्बर – 8540036840

