Wed. Dec 24th, 2025

शोभा यात्रा निकाल कर स्वामी विवेकानंद का संदेश जन जन तक पहुँचाने का लिया संकल्प

न्यूज़ डेस्क, 12 जनवरी 2023

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रानीसकरपुरा इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाल कर स्वामी विवेकानंद का संदेश जन जन तक पहुँचाया गया ।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन स्वामी विवेकानंद जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर मदन कुमार दीवाना, अभाविप के विभाग संयोजक नलिन सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सनोज शर्मा, नगर मंत्री अंशु पाठक एवं दिग्विजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया गया।

उद्धाटन के उपरांत उपस्थित युवाओं ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया एवं स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा में अपना सर्वस्व समर्पित करने की शपथ ली।

शोभा यात्रा रामनवमी स्थान, रानीसकरपुरा से निकल कर नगर के विभिन्न रास्तों से होकर मध्य विद्यालय रानीसकरपुरा में समाप्त हुआ । शोभायात्रा में युवाओं का उत्साह देखने लायक था, वही विभिन्न चौक चौराहे पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

शोभा यात्रा का नेतृत्व परिषद के नगर मंत्री अंशु पाठक कर रहे थे । शोभायात्रा के समापन के उपरांत स्वामी विवेकानंद ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं के बीच पुरुस्कार वितरण किया गया ।

अभाविप के विभाग संयोजक नलिन सिंह ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय तथा उनके दार्शनिक दृष्टिकोण पर अपना विचार विस्तार पूर्वक रखा तथा उनके विचारों का वर्तमान संदर्भ में उपयोगिता पर चर्चा की।

संगठन के नगर मंत्री अंशु पाठक ने शिकागो सम्मेलन में स्वामी जी की ख्याति पश्चात देशों में भी कैसे फैली तथा उनके अद्वैत दर्शन पर अपना विचार रखा।
वहीं दिग्विजय कुमार ने मां सरस्वती की प्रार्थना प्रस्तुत की। वहीं मानसी नगर मंत्री आनंद राही ने स्वामी विवेकानंद के विचारों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न गतिविधियों को विस्तार पूर्वक बताया।


इसी क्रम में मिडिल स्कूल रानीसकरपुरा के प्राचार्य मदन कुमार दीवाना जी के द्वारा स्वामी विवेकानंद ज्ञान-प्रतियोगिता के विजेताओं के बीच पुरुस्कार वितरण किया गया । प्रथम पुरस्कार आशिक कुमार, द्वितीय पुरुस्कार अभिमन्यु कुमार एवं तृतीय पुरुस्कार प्रीतम कुमार को दिया गया ।

वही अन्य प्रतिभागी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया ।
इसी दौड़ान स्टूडेंट्स फ़ॉर सेवा रानीसकरपुरा के नगर प्रमुख सत्यम कुमार ने उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि, स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से ना भारत का नाम रोशन किया बल्कि दुनिया में भी देश का मान बढ़ाया।

अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सनोज शर्मा ने स्वामी विवेकानंद को बहुआयामी प्रतिभा का धनी बताया। केशव कुमार ने स्वामी जी के आदर्शों को आत्मसात कर सुखी, संपन्न और शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण के लिए जुट जाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed