बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति की ओर से सुखदेव सिंह सभागार सर्वोदय नगर बेगूसराय में स्वामी विवेकानंद की 160 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद विदेश यात्रा पर गए थे तो उनका भगवा वस्त्र और आकर्षक रूप देखकर विदेशी चकित रह गए। ऐसे महान पुरुष को मेरा सत सत नमन।
इस अवसर पर दधिचि देहदान समिति के सुशील कुमार राय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युगपुरुष थे। उन्होंने अमेरिका के शिकागो में भारतीय सभ्यता और संस्कृति की नींव रखकर विश्व को अपना शिष्य बना लिया। ऐसे महान पुरुष को मेरा शत-शत नमन।

इस अवसर पर छात्र अनिकेत कुमार पाठक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का पूरा नाम नरेंद्र नाथ दत्त था। ऐसे महान पुरुष को मेरा शत-शत नमन।
इस अवसर पर किसान नेता विद्यानंद सिंह, राजेंद्र महतो जेपी सेनानी, महिला सेल सचिव सुनीता देवी, आलोक कुमार मिश्रा, उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

