Sun. Mar 22nd, 2026

मटिहानी, चाक भगवती स्थान से एक अपराधी को 01 देशी कट्टा, 02 जिन्दा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

मटिहानी थाना क्षेत्र के चाक भगवती स्थान से एक अपराधी को 01 देशी कट्टा, 02 जिन्दा कारतूस के साथ आज गिरफ्तार किया गया।

खबरों के अनुसार विवेक भारती थानाध्यक्ष मटिहानी एवं सशस्त्र बल मटिहानी के द्वारा संध्या गश्ती किया जा रहा था। इसी क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति हथियार के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए चाक भगवती स्थान के पास मेन रोड पर घूम रहा है।

प्राप्त गुप्त सूचना को पुलिस कप्तान बेगूसराय को दिया गया तथा निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए रामकेश्वर सिंह पे० अंगद सिंह सा० चाक भगवती स्थान वार्ड नं० 12 थाना – मटिहानी जिला- बेगूसराय को 01 देशी कट्टा एवं 02 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

समय पर पुलिस की त्वरित कारवाई से अवैध हथियर एवं कारतूस के साथ अपराधी को गिरफ्तार किया गया। गश्ती में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मों को अलग से पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

गिरफ्तार अपराधियों पर मटिहानी थाना कांड सं0 07/22, दिनांक 07.01.23 धारा-25 ( 1-b) a / 26 आर्म्स एक्ट का लगाया गया है।

बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 06243-230200

बेगूसराय पुलिस Cyber Cell व्हाट्सएप नम्बर – 8540036840

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed