बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
कल्याण केंद्र के द्वारा आनन्द मेला के मुख्य मंच पर नगर इप्टा बेगूसराय व कल्याण केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान मे नाटक खुदा हाफिज का मंचन किया गया।
नाटक में दो पात्र सलीम व अवतार के आसपास ही चलती है कहानी। दंगे के बाद, दोनो अपने अपने परिवार से बिछडे हुए, अपनो को खोने का दर्द, बेबसी, चिन्ता व परेशान है दोनो। एक दूसरे से बातचीत, एक दूसरे से भय भी और एक दूसरे का सहारा भी। आपसी द्वेष व नादानियो के कारण दोनो भयभीत है। दंगे के दौरान दोनो छिपते भी है, भागते भी है। आखिरकार सलीम दंगे का शिकार हो जाता है। अवतार के जोर जोर से रोने की आवाज के साथ ही नाटक समाप्त हो जाता है।
अवतार की भूमिका मे प्रेम राज विक्की व सलीम का पात्र निभाने वाले सुधीर कुमार सिंह ने अपनी जोरदार अभिनय से किरदार को जीवंत बना दिया। भय से दुबकते व दर्द से तडपते कलाकार को देख, दर्शक वाह वाह कर उठे।
नाटक का निर्देशन व संगीत संचालन दीपक कुमार, मेक अप अंजनी कुमार अंजन तथा संयोजन वागीश आनंद ने किया।
इस अवसर पर आनंद मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार, सचिव रजनीश रंजन, कल्याण केन्द्र सचिव भोगेन्द्र कुमार कमल, बी आर सी सी सचिव साइमन मूर्मू, कल्याण केन्द्र कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कनौजिया , नगर इप्टा कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, नूरी अख्तर, साइमा जफर, अविनाश कुमार, मनोज कुमार सिंह समेत काफी संख्या मे कला प्रेमी मौजूद थे।