बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
नेकी की दीवार कार्यशाला के द्वारा “संस्कार संस्कृति” की बहनों द्वारा गरीबों, बेसहारा लोगों, जरूरतमंदों को मदद की जा रही है। आप सभी को पता है जो हाथ मदद के लिए उठते हैं वो प्रार्थना वाले होठों से ज्यादा पवित्र हैं। मदद करने के लिए पैसा बड़ी चीज नहीं है बल्कि अंदर में जज्बा होना चाहिए। वह वह बड़ी चीज है। आज हमें भगवान ने इस लायक बनाया है तो उससे उनकी मदद करो। जिन्हें सहायता की जरूरत है।
ये जज्बा एवम दूसरों के दुखों को महसूस करना अच्छे और सच्चे इंसान की पहचान है। इसी सोच के अंतर्गत कई सालो से नेकी की दीवार कार्यशाला “संस्कार संस्कृति” की बहनों द्वारा की जा रही हैं।
इस वर्ष भी जो भी सामान हमारे घर में अनु उपयोग है उसे नेकी की दीवार कार्यशाला में दे देते है। ताकि उसका उपयोग दूसरे जरूरत मंद कर सके।
पहनने योग्य बच्चो की स्कूलड्रेस, साड़ी, कुर्ती, परदे, चादर, गर्म कपड़े, शर्ट, पैंट, बर्तन खिलोने, स्कूल बैग, स्टेशनरी आदि सामान स्थानीय रतनपुर के ग्रामीण क्षेत्र के जरूरत मंदो के मध्य वितरित किया गया। वहां की महिलाए, बच्चे, पुरुष सभी समान पाकर बहुत खुश हुए और ढेरो दुआए दिए।