बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
भारतीय जनता पार्टी आज शहर के समाहरणालय के समक्ष हड़ताली चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ महाधरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। जनमत के खिलाफ विश्वासघात का यह महा धरना संपूर्ण बिहार के सभी जिला के मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित था।
बेगूसराय सांसद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा में नीति नियत और नैतिकता से नाता तोड़कर भ्रष्टाचार एवं गुंडाराज की सरकार कायम किया है। जिसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी संघर्षरत रहे उसके साथ गठबंधन कर बिहार को पुनः जंगलराज की श्रेणी में धकेलने को आतुर होकर सरकार बनाई है। सत्ता में आने के 24 घंटे के अंदर ही तुष्टीकरण का ऐसा भूत उनके सर सवार हुआ कि उन्होंने संस्कृत हिंदी की बिना पर वार करते हुए उर्दू को प्राथमिकता देने को ज्यादा महत्वपूर्ण समझा।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बिहार में पीएफआई के स्लीपर सेल्स पांव पसार रहे हैं उसमें लालू एवं उनके परिवार के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने के साथ है। बिहार में आतंकवादी मानसिकता को प्रश्रय देने की शुरुआत भी नीतीश कुमार ने कर दी है। नीतीश कुमार जो शायद ही कभी अपने दम पर सत्ता प्राप्त कर सकते हैं वैसे व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोग समर्पण एवं परिश्रम के बल पर सत्ता के शीर्ष पर काबिज करने का काम किया। लेकिन अपनी महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए उन्होंने उस सम्मान के बदले भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के साथ-साथ बिहार के आम जनमानस का अपमान करने का काम किया है। जिसका परिणाम आने वाले दिनों में भुगतना पड़ेगा।
राज्य सभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार ने ना केवल बिहार में माननीय नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में मिले जनाधार का अपमान किया है बल्कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ विश्वासघात करने का भी काम किया है। 2020 में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जब चुनाव आ गया एवं उन्हें बिहार की जनता ने जनाधार देने का काम किया तो वह अपने चरित्र के अनुरूप आज जंगलराज एवं भ्रष्टाचार के गोद में जाकर बैठ गए हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में जब लालू परिवार का दामन छुड़ाया था तो वह जिस अपमान के दंश को झेल रहे थे। शायद उस दौर को भूल गए हैं किंतु वह समय दूर नहीं होगा जब लालू और उनके संपूर्ण परिवार द्वारा इन्हें रबड़ स्टांप बना कर छोड़ दिया जाएगा।
महाधरना को संबोधित करते हुए बेगूसराय नगर के विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार का चरित्र ही दोयम दर्जे का रहा है, तो किसी एक विश्वासी बनकर कभी रहे ही नहीं सकते हैं जबकि उनका अपना कोई वजूद है ही नहीं। बिना बैसाखी के वे कभी अपनी राजनीतिक यात्रा की परिकल्पना भी नहीं कर सकते हैं। मन में प्रधानमंत्री बनने की जो लालसा पल रही है की पूर्ति के लिए उन्होंने अपने एक मजबूत साथी को खोया है और स्वार्थ की सिद्धि हेतु बिहार के आम जनमानस के दिए गए जनाधार का अपमान किया है। जिसका बदला आने वाले दिनों में बिहार की जनता उनसे तो समेत वापस लेगी।
धरना को संबोधित करते हुए बछवारा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र मेहता ने कहा कि नितीश कुमार अटल बिहारी बाजपेई के द्वारा बनाए गए। जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी के दम पर शोहरत प्राप्त किया किंतु उन्हें यह शोहरत हजम नहीं हो सका। सरकार द्वारा दी गई योजनाओं एवं स्थानीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के एक-एक विधायक के कठिन परिश्रम से आज बिहार में विकास को गति मिल रही थी। किंतु उन्होंने भ्रष्टाचार एवं गुंडाराज को पुनः प्रश्रय एवं संरक्षण देने का काम किया है। जिसे बिहार की जनता को भुगतना पड़ेगा एवं बिहार के विकास में भी अवरोध पैदा होगा। बिहार की जनता अब इनके चरित्र को भलीभांति समझ गई है एवं भविष्य में इनका कोई वजूद बिहार की राजनीति में नहीं बच पाएगा।
इस मौके पर मौजूद बिहार विधान परिषद के सदस्य सर्वेश कुमार एवं जिला प्रभारी विकास सिंह ने कहा कि भारत के भारतीय जनता पार्टी ने सदैव से ही नीतीश कुमार को सम्मान देने का काम किया है बल्कि उसके बदले में उन्होंने सदस्य भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को अपमानित करने के साथ-साथ संगठित रूप से भारतीय जनता पार्टी को कमजोर करने की मंशा रखी है।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती, मिरतुंजय वीरेश, बलराम कुमार, महामंत्री कृष्णमोहन पप्पू, जिला मंत्री बबलेश परषार्थी,अमरेश कुमार, सुमित सन्नी,निवर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह,श्री कृष्ण सिंह,रामशंकर पासवान,अमरेंद्र अमर,शाशिकांत दास,विकास कुमार, अमरेश शांडिल्य एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष, मंडल के प्रभारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।




