बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में गर्व और देशभक्ति की भावना जगाने के लिए संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की ताकि लोगों को तिरंगा घर लाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके और भारत की आजादी के 75वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए इसे हर घर में फहराया जा सके।
इस विशाल आंदोलन में अपनी भूमिका निभाते हुए, बरौनी रिफ़ाइनरी ने स्कूल के बच्चों के साथ प्रभात फेरी का आयोजन किया। 10 अगस्त 2022 को बरौनी रिफ़ाइनरी टाउनशिप में बीआर डीएवी और केन्द्रीय विद्यालय के कक्षा 09वीं से 12वीं तक के बच्चों ने प्रभात फेरी में भाग लिया।
प्रातः 07.30 बजे, केन्द्रीय विद्यालय से बच्चों के “हर घर तिरंगा” के नारा के साथ टाउनशिप निवासियों को जागृत किया। इसके पश्चात श्री आर के झा, कार्यपालक निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख, ने बीआर डीएवी के बच्चों द्वारा आयोजित पद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बच्चों ने राष्ट्रीय भक्ति गीतों की शृंखला के साथ वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। इसके पश्चात बीआर डीएवी के बच्चों ने टाउनशिप निवासियों से घूम-घूम कर 13 से 15 अगस्त के दौरान तिरंगा फहरा कर राष्ट्र एकता का संदेश देने का अह्वाहन किया।
इस अवसर पर श्री झा ने दोनों स्कूल के बीच तिरंगा का वितरण किया। इस अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए, श्री झा ने कहा, “हम राष्ट्र को ऊर्जावान बनाने के लिए लगातार अपने तिरंगे से प्रेरणा लेते हैं। हमारा तिरंगा हमें देश की सेवा करने और देशवासियों के प्रति समर्पित होने की भावना से ऊर्जान्वित करता है। मैं सभी से अपील करता हूँ कि हर घर तिरंगा अभियान में भाग ले और देश कि आज़ादी के 75 वर्षों का महोत्सव एक साथ मिलकर मनाएं।
इस अवसर पर श्री तरुण कुमार बिसई, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), महाप्रबंधकगण, दोनों स्कूल के प्राचार्य, श्री के के सिन्हा और श्री उमेश पाण्डेय, अन्य शिक्षक और बच्चे उपस्थित थे।
पिंगली वेंकय्या द्वारा डिजाइन किया गया और अरबों लोगों द्वारा पूजनीय, राष्ट्रीय ध्वज देश के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है।
स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से घर लाना, इस प्रकार न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत संबंध का एक कार्य बल्कि राष्ट्र-निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है। इस पहल का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।




