बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
आज के दौर में जब रिश्ते धुंधलाते जा रहे हैं ऐसे में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत प्रेम, पूर्ण आधार देता है रक्षाबंधन का त्यौहार। रक्षाबंधन पर्व का ऐतिहासिक, सामाजिक, आध्यात्मिक और राष्ट्रीय महत्व है। इस बंधन को और भी मजबूत बनाने के लिए त्रिवेणी संस्था के द्वारा सिंघौल बेगूसराय में स्थित एसओएस बालग्राम में एक दिवसीय राखी प्रशिक्षण वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जहां बालग्राम की बालिकाओं को अपने हाथों से कई तरह की राखी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
अपने आसपास की चीजों से घरेलू सामानों से बहुत ही कम कीमत में खूबसूरत और रंग बिरंगी राखी तैयार की गई।।
बालिकाओं में अत्यधिक हर्ष और उल्लास का माहौल था। अपने हाथों की बनी राखी इस बार अपने भाई को बांध पाएंगे। राखी जब अपने हाथों की बनी हो तो बहना का प्यार और भी दुगना हो जाता है।
वही त्रिवेणी संस्था की सचिव अंजली प्रिया ने कहा की इस तरह के वर्कशॉप से बच्चो को बहुत फायदा होगा। बच्चों में क्रिएटिविटी बढ़ेगी। घरेलू सामान से और भी बहुत कुछ तैयार करने का जुनून जागेगा। यह सिर्फ राखी नहीं बल्कि बहुत कुछ क्रिएट कर सकेंगे।
वही त्रिवेणी संस्था के मुख्य सदस्य प्रेरणा कुमारी, अदिति प्रिया ,रत्ना प्रिया ने मिलजुल कर राखी की ट्रेनिंग बालिकाओं को दीया।
एसओएस के सदस्यों का बहुत सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच इस तरह के वर्कशॉप का आयोजन होते रहना चाहिए ताकि बच्चों में क्रिएटिविटी और भी बढ़े।