बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
देश के क्रांतिवीर उधम सिंह का 82वीं शहीद दिवस, शाहिद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के द्वारा सुखदेव सभागार सर्वोदय नगर बेगूसराय में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि शहीद उधम सिंह देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से संघर्ष करते हुए पकड़े गए और 31 जुलाई 1940 को उन्हें जेल में ही फांसी दे दी गई। क्रांतिकारी को हम सब सदा याद करते रहेंगे। अंग्रेजों से संघर्ष करते हुए चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, खुदीराम बोस, बटुकेश्वर दत्त आदि क्रांतिकारीयों ने अपने देश की आजादी के लिए कुर्बान हो गए। वे ऐसे महान क्रांतिकारी थे जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया और जालियांवाला बाग हत्याकांड के मुख्य आरोपी जनरल डायर ने निर्दोष भारतीयों को अंधाधुंध गोलियों चलवाई। जिसको देखकर उधम सिंह ने कसम खाई कि मैं इंग्लैंड जाकर डायर को गोली मारूंगा, वे अपना प्रतिज्ञा इंग्लैंड जाकर पूरा किए। ऐसे महापुरुष क्रांतिकारी को शत-शत नमन करते हैं।
इस अवसर पर पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में उधम सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होंने अपनी प्रतिज्ञा पूरी की। दुनिया को संदेश दिया कि अत्याचारों को भारतीय वीर कभी माफ नहीं कर सकते। आज लोगों को क्रांतिकारियों से सीख लेनी चाहिए।
अभिनेता अमिय कश्यप ने कहा कि सच्चे देश भक्तों में दुश्मनों के प्रति प्रतिरोध की ज्वाला धधकती रहती है। यही ज्वाला जनरल डायर की हत्या का गवाह बना। आज उनकी 82 वीं शहादत दिवस मना रहे हैं और उनको नमन कर रहे हैं।
महिला सेल सचिव सुनीता देवी ने कहा कि अपना देश क्रांति वीरों से भरा है। एक क्रांति क्रांतिकारी वीर की शहादत होती है तो हजार क्रांतिवीर जन्म ले लेते हैं । उन को मेरा शत शत नमन।
इस अवसर पर डॉक्टर रौशन, देदान समिति के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार राय, राजेंद्र महतो अधिवक्ता, राजकुमार गुप्ता, सोफिया तरुण महिला सेल नेत्री, कामेश्वर राय शिक्षक, अमर कुमार, आलोक कुमार, अभिषेक कुमार पाठक, अनिकेत कुमार पाठक , इंजीनियर खुशी सिंह, किटू कुमारी ,आदि ने उनको याद किया।