बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बड़ी एघु बौआ जी महाराज के निवास स्थान पर अर्थात गुरु धाम में बौआ जी गुरु महराज के द्वारा, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सनातन धर्म पर विस्तृत प्रवचन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा कवि प्रफुल्ल मिश्र ने किया, बौआ जी महाराज आए हुए अतिथियों को चादर से सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाले में नगर निगम मेयर आलोक कुमार अग्रवाल, पूर्व विधान परिषद रजनीश कुमार, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय सिंह, कार्यकारी पूर्व मेयर जवाहर भारद्वाज, अधिवक्ता राजेंद्र महतो और खासकर फिल्मी दुनियां और बेगूसराय के हस्ती अमिय कश्यप को चादर से सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वाले में बौआ जी महाराज , शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह, युवा कवि प्रफुल्ल मिश्र सहित अनेक बुद्धिजीवियों थे।
इस अवसर पर बेगूसराय के पूर्व विधान परिषद रजनीश कुमार ने गुरु पूर्णिमा पर विचार व्यक्त किए।
विचार व्यक्त करने वाले में फिल्मी हीरो अमिय कश्यप, पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल, संजय सिंह, जवाहर भारद्वाज, डॉक्टर चंद्रशेखर चौरसिया, शिवनंदन सिंह ,शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह सहित अनेकों ने गुरु पूर्णिमा पर अपना अपना विचार व्यक्त किया।
इस अवसर पर गुरु बौआ जी महाराज ने अपने जोशीले संबोधन से आए हुए अतिथियों का सम्मान किया और गुरु पूर्णिमा पर विस्तृत रूप से जानकारी दी।
शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि _”गुरु होते हैं शान, गुरु को करो सलाम, तब होगा आपका अच्छा अंजाम”_ । इस अवसर पर कलाकारों ने गुरु पूर्णिमा पर भक्ति भरी भजनों से सबका मन मुग्ध कर लिया। इस अवसर पर फिल्मी दुनिया के शान अमिय कश्यप ने भी अपने भक्ति भरा भाव से अतिथियों एवं श्रोताओं का मन मुग्ध कर दिया। फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप ने कहा कि बिना गुरु के ज्ञान से कुछ नहीं होता है। इसलिए जितना हो सके गुरु का ज्ञान लेते चलो और आशीर्वाद बटोर ते चलो।
इस अवसर पर नित्यानंद सिंह, अरुण शांडिल्य, विपिन सिंह अनेकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।