बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की 59 वीं स्मृति दिवस श्रद्धा पूर्वक हर हर महादेव चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। यह कार्यक्रम शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के संचालक शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। अध्यक्षीय संबोधन में शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के अग्रदूत योद्धा और भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की 59 वीं स्मृति दिवस मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक मेरे सांस में सांस है, तब तक अपने देश-विदेश के महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि मनाता रहूंगा। क्योंकि देश के युवा पीढ़ी महापुरुषों को याद करते रहे। ऐसे महापुरुषों को सत सत नमन करता हूं।
इस अवसर पर विजय सिंह नगर उपाध्यक्ष भाजपा ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद गांधीवादी, चिंतक और 21वीं सदी के महानायक थे। उन्हीं के कर्तव्यनिष्ठा के कारण एक मजबूत भारत का निर्माण हुआ। ऐसे महापुरुष को कोटि-कोटि नमन।
इस अवसर पर रामाश्रय सिंह सेवानित शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सदस्य ने कहा कि देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद सत्य – अहिंसा, क्षमा, दया, न्याय आदि के महान थे। ऐसे महापुरुष को मैं अपने और अपने पार्टी की ओर से ऐसे महापुरुष को सत सत नमन करता हूं।
दधीचि देहदान समिति के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार राय ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद हमारे देश के प्रथम राष्ट्रपति थे, और आजादी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आज उनके स्मृति दिवस पर मैं उनको नमन करता हूं।
साहित्यकार डॉक्टर चंद्रशेखर चौरसिया ने कहा कि ऐसे महापुरुष को भुलाए नहीं भूला जा सकता है क्योंकि देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र बाबू ने अपने टीम के साथ आजादी में अहम भूमिका अदा की। मैं उनको शत-शत नमन करता हूं।
जेपी सेनानी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र महतो, प्रत्यक्ष गवाह के संपादक सचिता नंद मिश्र, पूर्व प्रधानाध्यापक, सुनीता देवी महिला सेल सचिव, सोनी कुमारी, राजेश राम युवा नेता, अनेकों ने भाग लिया।



