बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की शहादत दिवस शहीद सुखदेव सिंह समिति के द्वारा मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद की यह कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी इसके लिए आज का युवा पीढ़ी को आगे आना चाहिए और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करना चाहिए तभी विकास संभव होगा। चंद्रशेखर आजाद का जन्म 1906 ईस्वी में हुआ था।
उनका जन्म मध्य प्रदेश बागरा गांव में हुआ था। इनका ओरिजिनल नाम चंद्रशेखर तिवारी था। ऐसे महान क्रांतिकारी जिन्होंने कसम खाई थी अंग्रेज को जिंदा हाथ नहीं लगूंगा और लड़ते-लड़ते मात्र एक गोली बचने पर अपने आप शहीद हो गए। ऐसे महान पुरुष क्रांतिकारी को शत शत नमन।
इस अवसर पर सुशील कुमार राय ने कहा कि शेखर आजाद महान क्रांतिकारी थे। जिन्होंने कसम खाई थी हमें जिंदा नहीं पकड़ा जा सकता है।
चंद्रशेखर चौरसिया ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद काकोरी कांड में विशेष रूप से भाग लिया और देश आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई।
राजेंद्र महतो अधिवक्ता, जेपी सेनानी राजकुमार, प्रकाश प्रसाद सिंह, नवनीत कुमार, पवन कुमार, मोहम्मद हैदर अली, मोहम्मद इकबाल, प्रिंस कुमारी, दिव्यांशु कुमार, शहीद स्थल पर शहीद चंद्रशेखर आजाद को आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण की।