गढ़हरा, बेगूसराय रविशंकर झा।।
मकर संक्राति का त्योहार आज शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ पारंपरिक रूप से गढ़हरा एवं जिले में मनाया गया। वहीं तिथि को लेकर लोगों में संशय की स्थिति रही तथा कुछ लोग शनिवार को भी यह पर्व मनाएंगे।
परंपरा के अनुसार शुक्रवार को पूजा-अर्चना के बाद लगभग घरों के सदस्य ने एक साथ बैठकर दही चूड़ा का आनंद उठाया। वहीं पुण्य काल प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना प्रारंभ किया। मदिरों में पूजा को लेकर लोगों का आना-जाना लगा रहा। पूजा समाप्ति के बाद लोगों ने अपने-अपने घरों में बड़े-बुजुर्गों महिला से तिल लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कई लोगों ने ब्राह्माण को दान कर पुण्य का भागी बना। दही-चूड़ा के साथ तिलकूट का भी स्वाद लेते हुए लोगों ने पर्व को मनाया। वहीं लगभग घरों के छतों पर बच्चे, युवक पतंग उड़ाने में मशगूल दिखें।
पतंगवाजी करने वाले युवा सचिन झा ने बताया कि पतंग तो लोग हमेशा उड़ाते हैं लेकिन परम्परा के अनुसार मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाने का एक अलग महत्व है।