Fri. Jul 18th, 2025

बेगूसराय :: नेहरू युवा केंद्र के भ्रष्टाचार की जांच हेतु एबीवीपी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

नेहरू युवा केंद्र में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं इसमे लिप्त पदाधिकारियों के काले कारनामे की जांच करने तथा दोषी कर्मियों पर कार्यवाही करने को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 5 सदस्य का प्रतिनिधि मंडल आज बेगूसराय डीएम को एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपते हुए एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू सरकार और नगर मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि जिस प्रकार तमाम नियम- परिनियम तथा विभागीय दिशा निर्देशों का खुला उल्लंघन करते हुए भ्रष्टाचार का नंगा नृत्य नेहरू युवा केंद्र में हुआ, उसके खिलाफ जिले के सभी युवाओं में आक्रोश है। इस हेतु विद्यार्थी परिषद युवाओं के अधिकार के लिए संघर्षरत है।

इसी कड़ी में आज बेगूसराय जिले के डीएम को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया है। जिस पर तत्क्षण कार्रवाई का भरोसा भी मिला है। हम नेहरू युवा केंद्र के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए कृत संकल्पित है।

हम नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से संचालित योजना में विगत कई वर्षों से हो रहे गवन का पर्दाफाश करेंगे और दोषियों को शीघ्र ही सलाखों के पीछे धकेलने का काम करेंगे।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अविगत कुमार एवं पूर्व कॉलेज अध्यक्ष आदित्य राज ने कहा कि जिस तरीके से जिला में पड़ोस युवा संसद का आयोजन किए बिना ही पैसे का गबन किया गया है। यह हम युवाओं के हक पर खुला चोट है। जिसे हम युवा बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि सरकार युवाओं के प्रतिभाओं को उचित स्थान दिलाने के लिए सभी सुविधा मुहैया कराती है और नेहरू युवा केंद्र उस कार्यक्रम का पैसा हजम कर हमारे अधिकार पर चोट करती है। बिहार के कई जिलों में उक्त कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है किंतु बेगूसराय में किसी भी प्रकार का कार्यक्रम सुचारु रुप से नहीं हुआ है। और राशि का उपयोगिता दिखा दिया गया है।

नगर सह मंत्री आकाश कुमार ने कहा कि जब प्रतियोगिता के विजेताओं का पुरस्कार भी यहां के पदाधिकारी हजम कर जाते हैं तो इससे ज्यादा भ्रष्टाचार का घिनौना रूप क्या हो सकता है। जागरूकता कार्यक्रम के नाम पर खानापूर्ति कर पैसे की निकासी धड़ल्ले से किया जाना यह प्रदर्शित करता है कि उनके अंदर कानून और जिला प्रशासन का कोई डर नहीं है। इसलिए आज का ज्ञापन इस बात को साबित करता है कि नेहरू युवा केंद्र सभी प्रकार से भ्रष्टाचार के गिरफ्त में है और शीघ्र इन पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed