बेगूसराय, विजय कुमार सिंह
स्वर्गीय फूला देवी की पुण्यतिथि सर्वोदय नगर सुखदेव सभागार में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता महिला सेल सचिव सुनीता देवी ने की। जबकि संचालन शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।
इस अवसर पर अपने संबोधन में सुनीता देवी ने कहा की स्वर्गीय फूलों देवी मेरी सासू मां थी। जिन्होंने मेरी शादी के बाद मुझे अपने माता-पिता के जैसा लार- प्यार दी। जिसके कारण मैं यहां तक पहुंची और उनके आशीर्वाद के कारण ही समाज सेवा की भावना है। फूलों देवी एक साहसी महिला थी, शहीद सुखदेव सिंह मेरे ससुर मेरे पिता के दाखिल थे। उनका भी आशीर्वाद मेरे सर पर था। ऐसे महान महिला सासू मां को शत-शत नमन।
इस अवसर पर संचालन करते हुए शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय फूलों देवी स्वतंत्रता सेनानी मेरी मां थी। जिन्होंने कष्ट काटकर मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया। मैं ऐसी साहसी माँ को शत-शत नमन करता हूँ।
दधिचि देहदान समिति के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार राय ने कहा कि फूलों देवी एक साहसी महिला थी। जिन्होंने हमारे शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह जो जयंती पुण्यतिथि के मास्टर है। उन्हें इस लायक बनाया, जो आज समाज मे सर उठाकर चल रहे हैं और समाज की सेवा कर रहे हैं। ये सब उसी माँ का देन है। मैं उनको शत-शत नमन करता हूं।
इस अवसर पर उनकी पोती अर्चना कुमारी जिन्होंने कहा कि स्वर्गीय फूलों देवी मेरी मामा थी। जिन के आशीर्वाद से मेरा समाज भला पूरा और मैं उन्हीं के आशीर्वाद से समाज और परिवार का सेवा करती हूं। ऐसी महिला को मेरा शत-शत नमन।
फिल्म निर्देशक अरविंद पासवान ने कहा कि स्वर्गीय फूलों देवी के पति स्वर्गीय शहीद सुखदेव सिंह कम्युनिस्ट के मसीहा थे। उन्हीं के आशीर्वाद से हमारे शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे स्वर्गीय फूलों देवी को शत-शत नमन।
इंजीनियर आलोक कुमार जो स्वर्गीय फूलों देवी के पोता हैं। अपने मामा के बारे में कहा कि वह एक धार्मिक विचार की महिला थी। जिन्होंने धार्मिक विचार के रहते हुए भी समाज को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। और अपने परिवार को गरीबी से झेलते हुए अपने मुकाम तक पहुंचाया। ऐसी स्वर्गीय फूलो देवी को शत-शत नमन।
इस अवसर पर राजेंद्र महतो अधिवक्ता (जेपी सेनानी), विकास सिन्हा अधिवक्ता, आर्यन कुमार , आंचल कुमारी, अनाया कुमारी, प्रिंसी कुमारी, ज्ञान चंद्र पाठक, अजय कुमार सिंह शिक्षक नेता, ललिता देवी, विदेशी शर्मा (गीतकार), कन्हैया कुमार, कृष्णा कुमार, अनेकों ने स्वर्गीय फूलों देवी के तैलयाचित्त माल्यार्पण कर अपना अपना विचार व्यक्त किया।