बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के तत्वधान में कलम के जादूगर रामवृक्ष बेनीपुरी की 117 वी तथा किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की119 वी जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।
अपने संबोधन में शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। वे अपने जीवन के अंतिम सांस तक भारतीय किसानों की सेवा करते रहे। उन्होंने कहा कि कलम के जादूगर रामवृक्ष बेनीपुरी का जन्म 1902 ईस्वी में हुआ था। बेनीपुरी जी की गांधी जी के नेतृत्व में अपनी पढ़ाई छोड़ कर असहयोग आंदोलन में शामिल हो गए।
इस अवसर पर अलख निरंजन चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे, बेनीपुरी कलम के जादूगर थे। ऐसे महान हस्ती को कोटि-कोटि नमन।
इस अवसर पर साहित्यकार चंद शेखर चौरसिया ने कहा कि बेनीपुरी जी आधुनिक हिंदी साहित्य के शब्द शिल्पी के बहुमुखी थे। प्रतिभा के धनी साहित्यकार उनकी भाषाओ के पूर्ण रोचक एवं सशक्त रही है। उन्होंने गधे की विभिन्न बिंदुओं में लेखनी चलाई हैं। जिसमें माटी की मूर्ति, खेतों के देश में, लाल तारा, चेता के फूल, गेंदा और गुलाब, सीता की मां अनेकों पुस्तकें लिखे। वही किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को शत शत नमन।
इस अवसर पर दधिचि देह दन समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार राय ने कहा कि चौधरी चरण सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा। वही कलम के जादूगर रामवृक्ष बेनीपुरी जी को कोटि-कोटि नमन।
इस अवसर पर महिला सेल के सचिव सुनीता देवी ने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह किसानों के आंदोलन को देखते हुए महिलाओं ने भी हिस्सा लिया, ऐसे महान किसान नेता को सत सत नमन।
इस अवसर पर राजेंद्र माथुर वक्ता जेपी सेनानी, ज्ञान चंद्र पाठक, अशोक गुप्ता, नाथू साहू,अंशु कुमार ,सोना कुमारी,रीता देवी, सोनी कुमारी, प्रिंसी कुमारी, वेद प्रकाश अनेकों ने ऐसे महान नेता को शत-शत नमन किया। खासकर छोटी बच्ची आनाया कुमारी ने इन महापुरुषों को शत-शत नमन किया।