Thu. Mar 26th, 2026

सड़क का निरीक्षण कर समीर सिंह चौहान ने दिए उच्च गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

वीआईपी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने आज पन्हास में बन रही सड़क का निरीक्षण कर संवेदक को उच्च गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण करने का निर्देश दिया।

मौके पर समीर सिंह चौहान ने कहा कि हम युवाओं के लंबे संघर्ष के फलस्वरूप सड़क का निर्माण कार्य संभव हो पाया है। सड़क के निर्माण में किसी भी तरह की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आज हम लोगों ने संवेदक से मिलकर एस्टीमेट के अनुसार सड़क निर्माण करने का निर्देश दिया है। घनी आबादी वाली जगह पर स्पीड ब्रेकर देने के लिए कहा है। जिससे गति के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर विराम लग सके।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed